Social Icons

Sunday, 12 March 2017

दिल्ली मे भाजपा का जीत का जश्न मोदी का भव्य स्वागत

दिल्ली।भाजपा कार्ययालय मे भाजपा के महाजीत पर  महाजश्न का आयोजन है।देशभर के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने पहुंचे है।एक बडा हुजूम दिख रहा है। मोदी  मोदी का शोर है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने कार्यकर्ताओ को संबोधितत करते हुए कहाँ कि अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबो के कल्याण के  लिए काम किया तो लोगो का जुड़ाव हुआ। देश के पाच राज्यो मे चुनाव हुआ।जिसमे यू पी मे प्रचंड बहुमत मिला।सभा को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने संवोधित करते हुए कहाँ कि होली की देश वासिवो को हार्दिक शुभकामनाएँ। कहाँ कि कोइ भी  त्योहार सत्य का बोध कराती है।अच्छाई के मार्ग पर चलने को प्रेरणा देती है।उन्होनें यू पी चुनाव मे प्रचंड बहुत पर खुशी जताते हुए कहाँ कि यू पी क्षमता वाला प्रदेश है। प्रेरणादायक प्रदेश है। अपार समर्थन पर बोले लोगो का लोकतन्त्र मे आस्था बढ रहा है।मतप्रतिशत बढा है। जो लोकतन्त्र के लिए शुभ संकेत है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह,मनोज तिवारी सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment