Social Icons

Monday, 8 January 2018

विचौलियों की वजह से पब्लिक पुलिस से जुड़ नहीं पा रहीं ,पद का लोग कर रहें दुरुपयोग, गरीब आज सबसे दुखी

जौनपुर।हर इन्सान की अपनी- अपनी भावना हैं।कुछ की उत्तम सोच हैं तो कुछ की तुच्छ हैं।इन्सान की प्रवृत्ति बन गयी हैं एक दूसरे को दबाने की।इस आधुनिक युग मे लोग खुद को तरह तरह से स्थापित होने के लिए आपस में जूझ रहें हैं।धर्म की स्थापना लोग न करके अधर्म  को  बढ़ावा दे रहे हैं। पुलिस समाज में शांति बना रहें और लोगों की सुरक्षा हो इस पर काम कर रहीं हैं। समाज में अशांति का माहौल  बढ़ रहा हैं। इसकें लिए आम लोग जिम्देदार हैं।इन्सान झूठ बहुत बोल रहा हैं। अधर्म देख रहा हैं।कह नहीं सकता हैं। यदि इन्साफ गलत  को गलत और सहीं को सहीं कहना सीख जाय तो मानव जीवन की तमाम समस्याएं अपने आप हल हो जायेगी। मनुष्य मे जुर्म सहने की आदत बन गयी हैं। जुर्म -जुर्म होता हैं, चाहे छोटा हो या बडा़। हर इन्सान न्यायिक बने। न्याय पथ पर चले। सबको साथ लेकर चले। अपराध न हो इस पर सबका ध्यान हो।चीटीं यदि पैर से  दब जाय तो यह भी अपराध हैं। आज गरीब दुखी हैं।उसे सताया जा रहा हैं।पीडा़ दिया जा रहा हैं। पुलिस से ज्यादा गरीब पीडि़त हैं। पुलिस बिचौलियों को संरक्षण देती हैं। वो जो कहते हैं वहीं करती हैं।आमजनमानस यह भलीभांति से जानती हैं कि विचौलियों और पुलिस का संबंध क्या हैं।विचौलियों की वजह सें पुलिस और पब्लिक का जुडा़व नहीं हो पा रहा हैं।आज जरूरत हैं पब्लिक सीधे पुलिस से जुडे़ और अपनी पीडा़ को रंखे। कानून सबके लिए बराबर हैं। विचौलियें ही समाज मे वर्तमान समय में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। छोटे मोटे झगडें इन्हीं की देन हैं। यह कह लीजिए विचौलियों का दबदबा पुलिस से ज्यादें हैं। आज पद का लोग  दुरुपयोग कर रहे हैं। राजनीति पुलिस पर हाबी हैं।कहीं न कहीं पुलिस को निष्पक्ष कार्य करने में परेशानी हो रहीं हैं।ऐसा मेरा मानना हैं। जेडी सिंह

No comments:

Post a Comment