जौनपुर। यू पी विधान सभा के चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदाता वोट डालने के लिए उत्सुक है।वूथो पर मतदान करने वाले मतदाताओ की कतार लगी है। शान्त चित से लोग खुशी खुशी मतदान कर रहे है।सुरक्षा के कडे इन्तजाम किये गये है।पूर्वान्चल की चालीस सीटो पर मतदान हो रहा है। आज शाम तक चुनाव सम्पन्न हो जायेगा। फिर चर्चा शुरु होगी किसकी सरकार बनेगी। कौन मुख्यमंत्री बनेगा। सपा,का अपना दावा है। सरकार अखिलेश की होगी और वहीं मुख्यमंत्री होगे। मतो मे यादव मुसलमान ,के साथ अन्य जातियो का यदि सपा को वोट मिला होगा तभी उसकी सरकार बनने की उम्मीद बनेगी। बसपा के साथ दलित व मुसलमान यदि मजबूती से जुटे होगे और अन्य जातिया मतदान किये होगे तभी मायावती मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकती है। भाजपा ने अभी अपना चेहरा तय नहीं किया है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा के साथ यदि ठाकुर,ब्राहमण,पटेल,राजभर,लोहार,कोहार,धोबी वैश्य के अलावा अन्य जातिओ का जूडाव ठीक से हुआ होगा तभी भाजपा की प्रदेश मे सरकार बन सकती है। यदि वोटो का ध्रुवीकरण हुआ होगा।तो सरकार किसकी बनेगी वक्त बतायेगा। वैसै यूपी चुनाव को लेकर भाजपा ,सपा,बसपा,काग्रेस ने जी जान से मेहनत किया है।वैसे इतना तय है,पूर्वान्चल तय करेगा प्रदेश मे किसकी सरकार बनेगी। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment