जौनपुर। मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के शम्भू गंजआदर्श इन्टर कालेज वक्शा के परिसर मे भाजपा बूथ समिति सम्मेलन का आयोजन हुआ।जिसमे ३६९बूथ के अध्यक्ष,महामंत्री,उपाध्याक्ष,मंत्री सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता व मल्हनी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी शतीश सिंह के समर्थको के साथ मंच पर तमाम गणमान्य नेता उपस्थित दिखे।आल्हा का मधुर धुन जोश दे रहा था। दोपहर की दुपहरी और बगीचे की प्रकृति राम नाम के जयकारा से माहौल बुलन्द था।वक्ता नेता अपने धुन मे थे। जीत का दावा कर रहे थे। कमल खिलेगा।ऐसा बोल रहे थे। कुद्दुपुर के प्रहलाद सिह ने कहा कि कमल खिलेगा ऐसी हवा चल पडी है।मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक राजमणि सिंह ने कहाँ कि जौनपुर के सभी सीटो पर भाजपा और सहयोगी दल के प्रत्याशियो की जीत होगी। प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी। बक्शा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय ने कहाँ कि मतदाताओ का रुझान भाजपा की ओर है। जनता प्रदेश मे बदलाव चाहती है। सबका साथ,सबका विकास भाजपा का मूल उद्देश्य है।दौर बदल रहा है।मतदाता जागरुक है। अवसर पर मल्हनी मन्डल अध्यक्ष संजय पाठक,रामदयालगंज मन्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ,सिकरारा मन्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के अलावा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र सिंह ,
पूर्व जिलाध्यक्षअशोक, पुष्पराज सिंह आदि सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेश सचिव अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि रहे। जिन्होने अपने सम्बोधन मे वूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि वक्त भाजपा के साथ है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्श सोच से देश बदल रहा है।प्रदेश मे भाजपा की लहर है। जनता भाजपा के साथ है।उन्होनें कहाँ कि मल्हनी मे भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया।शानदार संचालन सन्तोष सिंह सोलंकी ने किया। अतिथि देवो भव: संस्कार के तहत आये हुए सभी सनेहीजनो के प्रति सादर आभार व्यक्त मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शतीश सिंह वसालतपुर ने किया।शम्भूगंज मे भोला की सक्रियता बनी रही। दास जगदीश सतगुरू दर्पण सम्पादक
Sunday, 5 February 2017
मल्हनी मे कमल खिलेगा,ऐसी हवा चल गयी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment