जौनपुर। भाजपा नेता संजय सिंह सतगुरु दर्पण से विशेष बातचीत मे बोले कि यूपी मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सपा व बसपा को जनता नकार देगी।इन सरकारो ने जनता को छला है। नोटबन्दी के सवाल पर उन्होनें कहा कि यह मोदी जी का बहुत बडा साहसिक कदम रहा है।जिसका लाभ लोगो को मिल रहा है।भ्रष्टाचार की जड मे मोदी जी ने माठा डाल दिया। धीरे धीरे भ्रष्टाचार खत्म होगा। डिजटल इन्डिया युग की शुरूआत हो गयी है। पहले विकास कागजो पर हो जाता था। अब डिजिटल युग मे भौतिक सत्यापन बतायेगा काम हुआ है ,तभी पेमेन्ट होगा। मोदी लहर यूपी मे भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। तमाम सर्वे मोदी की लोकप्रियता को देश मे नम्बर वन मान रहे।भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment