Social Icons

Wednesday, 15 March 2017

यू पी मे मुख्यमंत्री का नहीं हो सका चयन विधायक दल की बैठक टली

लखनऊ।  विधान सभा चुनाव मे भाजपा को  पूर्ण बहुमत मिला है। विधायक दल की बैठक आज होनी थी जिसे टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री कौन होगा।इस पर माथा पच्ची जारी है।राजनाथ सिंह के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का जोर है।यू पी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का।लेकिन राजनाथ जाल मे नहीं आ रहे है।पत्रकारो ने जब उनसे पूछा कि यू पी मे मुख्यमंत्री पद के लिए नाम आ रहा है तो उन्होनें कहाँ कि फालतू बकवास है। बात से तो नहीं लगता मुख्यमंत्री बनने के लिए इच्छुक है। बहरहाल लोगो को राजनाथ पर भरोसा है ,अनुभवी है।यू पी की राजनीति मे मजे है।पहले मुख्यमंत्री रहे है। केन्द्रीय नेतृत्व चाह रहा है। देखिए राजनाथ ,अमित व मोदी के दाव मे कहाँ अपने को फिट कर पाते है।केन्द्र मे बने रहते है कि यू पी का रुख करते है। केन्द्र मे राजनाथ मोदी के बाद दूसरे नम्बर के नेता है।केन्द्रीय गृहमंत्री है। मुख्यमंत्री के दौर मे केशव प्रसाद,योगी आदित्य नाथ मनोज सिन्हा सहित कुछ और लोग है।विधायक दल की बैठक को टाल दिया  गया  है।मुख्यमंत्री कौन बनेगा को लेकर कयासो का बाज़ार गर्म है। सबकी निगाहे यू पी के मुख्यमंत्री पर टिकी है।जेडी सिंह

No comments:

Post a Comment