Social Icons

Tuesday, 14 March 2017

लीना तिवारी को मंत्री बनाए जाने की संभावना

मडियाहू। अपना दल एस की विधायक लीना तिवारी को भाजपा गठबन्धन का लाभ मिल सकता है।निश्चित तौर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी से भी  कुछ विधायको को मंत्री बनाया जा सकता है।ऐसे मे पार्टी शीर्ष नेतृत्व लीना तिवारी को मंत्री बना सकता है।डा.सोनेलाल का मडियाहू से विशेष लगाव था। अक्सर आना जाना होता था।लोगो से व्यक्तिगत मिलते थे। उनकी सोच मडियाहू के लिए अलग थी। आज दुनिया मे नहीं है।लेकिन उनको चाहने वालो की कमी नहीं है।उन्ही के पद चिन्हो पर चलकर उनकी दुलारी बिटिया अनुप्रिया पटेल बाप के सपनो को पूरा कर रही है और राजनीति मे निरन्तर आगे बढ रही है। अनुप्रिया पटेल का मडियाहू को लेकर जो निर्णय रहा सराहनीय रहा। सफलता का श्रेय उन्ही को जाता है। आम तौर पर लोगो मे चर्चा है कि  लीना तिवारी को मंत्री बनाया जा सकता है। अपनादल के प्रदेश सचिव पप्पू माली  ने कहाँ कि  पूरी कोशिश होगी कि जिले की मडियाहू सीट से अपनादल की विजयी प्रत्याशी लीना तिवारी को मंत्री पद मिले। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment