Social Icons

Saturday, 18 March 2017

योगी आदित्य नाथ नाराज,गोरखपुर लौटे,अमितशाह नहीं मिले,मनोज सिन्हा यू पी के मुख्यमंत्री हो सकते है

दिल्ली। यू पी को आज मुख्यमंत्री मिल जायेगा। कई दिनो से चल रहे राजनैतिक हलचल मे अब नया अध्याय जुड जायेगा। संभावना मनोज सिन्हा के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल है। केशव प्रसाद समर्थक व योगी समर्थक लखनउ भाजपा कार्यकाल के सामने प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मन्शा योगी और केशव प्रसाद के मुख्यमंत्री बनाए जाने की है।इधर योगी को भाजपा ने नाराज कर दिया है।जब अमितशाह ने योगी को दिल्ली बुलाया था तो उन्हे उनसे मिलना चाहिए था।साधु को नाराज करना भाजपा के लिए अशुभ है। टेलीविजन पर जैसे प्रसारित हुआ कि अमितशाह योगी को बुलाकर नहीं मिले।देहरादून चले गयेऔर योगी नाराज होकर गोरखपुर लौट गये।ठीक है इस समय अमितशाह का जलवा है। मोदी का जलवा है। अमितशाह को इतना गुमान नहीं होना चाहिए। योगी राष्ट्र संत है।ठीक है,उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाते कम से कम मिल तो लेना चाहिए था। संत सम्मान का भूखा होता है।जे डी

No comments:

Post a Comment