जौनपुर।यू पी का विधान सभा चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। राजनैतिक मंथन हुआ। गणित के आधार पर गणितज्ञ जनमानस के जनभावनाओ को जानकर राजनैतिक दलो के सीटो का बटवारा कर दिया है। अनुमान से भाजपा सबसे बडी पार्टी ,पूर्ण बहुमत की ओर, सपा दूसरे नम्बर पर वसपा तीसरे नम्बर।तमाम पोल खोल के आँकड़े किस हद तक सच को कितना साबित कर सकते है।ग्यारह मार्च को दोपहर बाद सारे पोल जनता जनारदन के सामने होगे।सच क्या है। झूठ क्या है। जिसका सही बैठ गया उसका तो वाह वाह है। वहस मे इतना तो लोग मान रहे है कि भाजपा की सरकार बननी तय है। सपा वसपा के कार्यकर्ता मायूस है। इन तमाम पोलो को झुठलाने मे जुटे है। यू पी का मुख्यमंत्री कौन होगा। यह सबसे अहम है।शायद देश की मीडिया मतगणना बाद रूझान को देखते हुए मुख्यमंत्री कौन होगा पर बहस जारी कर दे।धन्य है,मोदी भाजपा को यू पी मे बहुत अरसे बाद कल्याण सिंह के समय जैसी सरकार चलाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment