Social Icons

Friday, 10 March 2017

एक्जिट पोल की सच्चाई का थोड़ी देर मे पता चल जायेगा

जौनपुर।आज ग्यारह मार्च है।यूपी विधान सभा चुनाव का मतगणना थोडी देर मे शुरू हो जायेगा।एक्जिट पोल पर भाजपा के लोगो को भरोसा है।विश्वास है।खुशी भी  है।अन्य दलो मे सपा,वसपा काग्रेस को एक्जिट पोल को लेकर शंसय बना हुआ है।बिहार,दिल्ली की चर्चा हो रही है।कहाँ यह जा रहा है कि मीडिया यहाँ भी  एक्जिट पोल मे भाजपा को जीता रही थी।लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ।तमाम लोग यह कह रहे है,मीडिया बिकी हुई है। कुछ लोग मीडिया को गरिया रहे है।कह रहे है,टीवी चैनलवा वाले ससुरे बउरा गयल हउवे।वेवजह भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बना रहे है।कुछ लोगो को यह बताया गया यह एक अनुमान है।इसमें मीडिया का कोई दोष नहीं है।लेकिन उनके सेहद पर कोई असर नहीं है।वे सिर्फ अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप मे देखना पसन्द कर रहे है।बुआ जी के साथ सरकार बने तो भी  अच्छा है।लेकिन भाजपा की सरकार न बने।ऐसी उनकी मंन्शा है। खैर आज पता चल जायेगा कौन कितने पानी मे है। थोड़ा और इन्तजार करे।यू पी चुनाव का परिणाम जल्द से जल्द मिलने लगेगा।खास तौर से देश की मीडिया को लेकर जो शंशय बना हुआ है।यदि एक्जिट पोल सही हुआ तो काफी हद तक मीडिया की साख बच जायेगी नहीं तो मीडिया को समाज मे अपमानित होना पडेगा।गाली सुननी पडेगी। वर्तमान समय मे कौन किसको क्या बोल देगा। क्या कह देगा।जुबान पर किसी के लगाम नहीं है। कोई जीते हारे।मीडिया का मात्र काम प्रस्तुति करना है। हार जीत का विश्लेशण करना है।मीडिया कोई दल नहीं है। आज देखा जा रहा चौथे स्तम्भ पर लोगो का प्रहार है।उनके बारे मे लोगो की सोच अच्छी नहीं है। जरुरत है देश की सारी मीडिया विना भेदभाव के एकजुटता का परिचय देते हुए मिशन के पवित्रता को बरकरार रंखे।देश व समाज को सही दिशा देने मे जुट जाय।किसी की चापलूसी न करे।किसी से डरे न। पिछलग्गू बनकर न जीये।कलम की धार तेज कर दे।खबरो से समझौता मीडिया के पतन का कारण बन सकता है। जे डी सिंह सम्पादक सतगुरू दर्पण

No comments:

Post a Comment