Social Icons

Thursday, 6 April 2017

राम भक्तो को भाजपा युवा नेता विनोद सेठ ने सम्मानित किया

सतगुरु धाम। जौनपुर। ईश्वर कृपा से संसार चल रहा है।आज भक्त भी है।भक्ति भी  है। देवता और असुरो मे आज भी  धर्म को लेकर युद्ध है। भक्त भक्त होता है।भक्त के लिए भगवान को आना पडता है।भक्त सिर्फ भगवान से डरता है। इन्सान के अन्दर दो प्रवृत्ति होती है।दैवीय प्रवृत्ति और आसुरी प्रवृत्ति। वर्तमान मे आसुरी प्रवृत्ति हावी है।नतीजतन मन मे बिकार है। अपने अन्दर के अहंकार रुपी शैतान को जबसे इन्सान नहीं मारेगा समाज का न तो कल्याण होगा। न ही भला होगा। न जाने इन्सान अपने आप को क्या समझता है। हाड मान्स की शरीर पर इतना मगरूर।कार्यक्रम मे आये भाजपा युवा नेता विनोद सेठ ने कहा कि राम जी की कृपा से संसार  चल रहा है। सबकी सोच सबके भले की होनी चाहिए। सबका विकास सोचेगे तो अपना विकास खुद होने लगेगा। देर रात्रि मे मडियाहू विधायक लीना तिवारी के पुत्र  सात्विक तिवारी पहुँचे। भगवान राम का दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किये और अपने गनतब्य को रवाना हो गये। सतगुरु धाम बर्राह मे आम जनमानस के कल्याण लिए हुए इस राम यज्ञ मे सबके कल्याण व मंगल की कामना की गयी। स्थानीय विधायक हरेन्द्रप्रताप सिंह के न आने की लोगो मे चर्चा रही। जबकि राम भक्त व पत्रकार शुभम सिह ने उन्हें आमंत्रण दिये और मुझसे बात कराये तो उन्होनें कहाँ और स्वामी जी।हमने भी कार्यक्रम से अवगत कराया।उन्होनें हर हर महादेव का नारा दिया। राम के कार्यक्रम मे भाजपा विधायक आमंत्रण के बाद न आये तो जेहन मे तरह तरह के सवाल उठना  लाजमी है।खैर उनका अपना मिजाज है।विधायकी का रुतवा। दास जगदीश ने सभी  श्रद्धांलु भक्तो को नमन किया। आये हुए आगन्तुको के प्रति आभार जताते हुए उनके मंगलमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रताप फाउन्डेशन के चेयरमैन विक्रम प्रताप सिंह,नाहर सिंह खोराबीर,साहब लाल यादव,विनोद सेठ, समाज सेवी घनश्याम दूबे नोकरा, सोनू सिंह पत्रकार सुभम सिंह  पत्रकार सहित राम भक्तो का इस महायज्ञ को सफल बनाने मे विशेष सहयोग रहा। जे डी सिंह सतगुरु धाम वर्राह जय जिन्दा राम

No comments:

Post a Comment