Social Icons

Tuesday, 25 April 2017

जफराबाद विधायक का क्षत्रियो ने किया सम्मान

सतगुरु धाम। जौनपुर। सम्मान पाने की चाहत हर किसी को होती है। सम्मान देने वाला महान होता है। क्योंकि उसने कुछ दिया। हमेशा इन्सान को चाहिए एक दूसरे का सम्मान करे और आदर दे।विधायक को जनता ने सम्मान दिया तो उनका सम्मान बढा। कलकत्ता के हावडा मे अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने यू पी के  जौनपुर जिले के जफराबाद विधायक डा.हरेन्द्र प्रताप सिंह का भब्य समारोह का आयोजन कर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक भी जलालपुर,बदलापुर बर्राह के क्षत्रियो से रूबरू हुए। कुशलक्षेम जाने। विधायक किसी जरूरत से कलकत्ता गये थे।संयोग से कार्यक्रम का रुपरेखा बन गया और सम्मान भी  विधायक का क्षत्रियो ने किया। बर्राह गांव के बब्बू सिह कलकत्ता मे बडे उधमी है। इन्ही के बडे भाई सुधाकर सिंह मुन्ना है जिनका हावडा मे सम्मान है। बब्बू सिंह के छोटे भाई हरेन्द्र प्रताप सिंह है। जो कि सतहरिया ,जौनपुर, मे कई दालमील चलाते है। वर्तमान मे भटवार वर्राह का प्रधान इन्ही के परिवार की सुनीता सिंह है। दयाशंकर सिंह पूर्व प्रधान भी  इन्ही के परिवार से है। ये लोग कई पीढ़ी से सम्पन्न है। जनमानस की सेवा व सम्मान इनके रग मे है। जिसके पास कुछ होता है,वहीं समाज के महानुभावो का सम्मान करता है। हरेन्द्र प्रताप युवा उधमी व भाजपा नेता, विधायक हरेन्द्र सिंह के काफी समय से अति करीबी है। चुनाव मे भी  इनका बडा सराहनीय सहयोग रहा। इन्ही युवा  भाजपा नेता की वजह से कलकत्ता का तार जुडा और स्वागत और सम्मान से विधायक को नवाजा गया। राम जी की  कृपा है।धन्य है,मोदी जी जिनकी बदौलत यू पी मे भाजपा की सरकार बन गयी और सम्मान व स्वागत का दौर चल पडा। वर्राह गांव के रामसमुझ सिंह है। जो अतिसम्मानित व बडे व्यवसायी है। कार्यक्रम मे उनकी  भी  गरिमामय उपस्थिति बनी रही है। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment