सतगुरु धाम। जौनपुर।नगर पंचायत चुनाव को लेकर मडियाहू मे अभी से सरगर्मी दिख रही है। भावी नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भावी प्रत्याशी ताना -बाना बुनना शुरु कर दिये है।नगर मे तरह तरह के होर्डिंग लगे देखे जा सकते है। शहर मे कोतवाली के सामने लगी होर्डिंग एक बार लोग पढने को विवश हो जाते है। रुकते है,पढते है।नोट पढकर लोग हसते हुए आगे बढ जाते है। नोट मे लिखा है बरसाती मेढको से सावधान रहे। होर्डिंग मे लिखा है विकास किया है विकास करेगे,हर मौसम मे हमेशा साथ देने वाले हिन्दुत्ववादियो का साथ दे। होर्डिंग मे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का फोटो ,डा.परमजीत, नगर पंचायत अध्यक्ष भावी प्रत्याशी,महेश साहू, अनिल निगम,सुभास साहू, सहित अन्य लोगो के फोटो लगे है। इन दिनो यह होर्डिंग लोगो के लिए चर्चा का विषय बना है। इसके पहले कुछ ऐसी ही होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। होर्डिंग किसने लगवायी क्यो लगवायी यह तो वही जान सकता है जिसने लगवायी होगी। वर्तमान मे रजिन्दर कौर नगरपंचायत अध्यक्ष है। उनके पति परमजीत सिंह है। महेश साहू रामलीला समिति के अध्यक्ष है। होर्डिंग मे प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो लगाने का अभिप्राय क्या है। कहीं न कहीं योगी जी का ध्यान इधर आकृष्ट कराने की बात हो सकती है। कौन क्या है। स्थानीय भाजपा संगठन व जिले के भाजपा नेता भलीभाँति से जानते है। नगर पंचायत चुनाव की अभी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे मे इस प्रकार की होर्डिंग लगवा कर लोग क्या संदेश देना चाहते है। बरसाती मेढक से सावधान। मेढक एक जीव है। उसका अपना करम है। बरसात मे मेढक कुछ ज्यादे ही दिखते है। मेढक वर्षा के सूचक है। बरसात का मौसम आने वाला है। इसलिए मडियाहू मे मेढक पर चर्चा शुरु हो गयी है। एक प्रकार से देखा जाय तो यह एक प्रकार का रार है। जे डी सिह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment