Social Icons

Tuesday, 23 May 2017

परिश्रम की पराकाष्ठा, मिशन २०१९, भाजपा की फिर बनेगी केन्द्र मे सरकार जनता मे भाजपा को लेकर दिख रहा उत्साह

सतगुरु धाम। जौनपुर।सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही भाजपा निरन्तर आमजनमानस के दिल मे जगह बनाती ही जा रही है। सबके हित मे जनकल्याणकारी योजनाए लागू हो रही है और उसका मजबूती से क्रियान्वयन हो रहा है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी ,विधायक,सान्सद,मंत्री,समय समय पर पार्टी की नीति के अनुसार योजनाओ का भौतिक सत्यापन कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट भेजते रहते है। भाजपा के प्रदेश महासचिव विद्या सागर सोनकर से सतगुरु दर्पण ने विशेष बातचीत की तो उन्होनें कहाँ कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के नेतृत्व मे भाजपा बेहद मजबूत हुई है। बारह करोड भाजपा के सदस्य हो गये है।यह विश्व की सबसे बडी पार्टी बन गयी है। उन्होनें कहाँ कि भाजपा सबकी पार्टी है। इसमें सबका सम्मान है। केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। किसानो की आमदनी दोगुना हो और योजनाओ का लाभ उन गरीबो तक पहुचे जो सचमुच मे उसके हकदार है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस मुहिम को मजबूती से आगे बढा रहे है। मेरा घर भाजपा का घर हो कार्यक्रम के तहत  लोगो को  भाजपा से जोडने का काम चल रहा है। गावो मे पार्टी के लोग तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रवास कर रहे है। लोगो से जनसम्परक कर रहे है। उनसे पार्टी की गतिविधियो की जानकारी  ले रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ के बारे मे बता रहे है। उन्होनें कहाँ कि मै भी  जौनपुर के सदर विधान सभा के १९७ बूथ से २१२ बूथ संख्या मन्डल करन्जा कला सेक्टर पचहटिया मे प्रवासी हू। जिसमे सोलह बूथ है। बोले की सुबह क्षेत्र मे जाना और स्वयं झाड़ू  उठाना और सफाई  मे जुट जाना और चर्चा परिचर्चा लोगो से करना पार्टी का फीडबैक लेना और योजनाओ की जानकारी लेना रोज की दिनचर्या बन गयी है। बातचीत के दौरान भाजपा युवा नेता विनोद सेठ, मुकेश गुप्ता, अभय राज  मीडिया प्रभारी ,विकास शरमा आदि लोग उपस्थित रहे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment