जौनपुर। जफरावाद विधानसभा क्षेत्र स्थित नेवढिया फीडर से जुडे लगभग तीन लाख लोग विजली समस्या से परेशान है।विजली आती है गुल हो जाती है। इस समय इस क्षेत्र के लोगो को महज सात -से आठ घन्टे विजली मिल रही होगी। विद्युत टिकाउ नहीं है।कुछ देर ठहरती है फिर कट जाती है।क्षेत्र मे चर्चा है, जफराबाद विधायक इस समय कई दिनो से आस्ट्रेलिया दौरे पर है।अभी तक आये नहीं है। आने वाले है। विद्युत समस्या से आम जनमानस का जीवन तकलीफदेह बना हुआ है। तापमान अधिक होने से गर्मी अधिक पड रही है। विजली सप्लाई यदि सुचारु होती तो लोग पंखा, कूलर ऐसी चलाकर गर्मी से निजात पाते। विधायक के बारे मे नेवढिया क्षेत्र के लोगो मे चर्चा है कि क्षेत्र के लोग विजली समस्या से जूझ रहे है। विधायक का ध्यान इधर नहीं है। विधायक के कई करीबी बता रहे है कि विधायक आस्ट्रेलिया मे है।आने वाले है।जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment