सतगुरुधाम।जौनपुर। जफराबाद मे समस्याओ का अम्बार है।उबड खाबड सडके राहगीरो के लिए परेशानी उत्पन्न कर रही है।विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सडके जानलेवा बनी हुई है।विजली की अघोषित कटौती से लोगो का हाल बेहाल है। सबसे जटिल समस्या मनुष्य के अलावा अन्य जीवो के सामने है।गाय भैस भेड बकरी नीलगाय पानी के लिए प्यासे प्यासे भटक रहे है। नदी नहर मे पानी न होने से इनका प्यास बुझ नहीं पा रहा है। सिंचाई विभाग के लोग चेत लेते और नहरो मे पानी छोड देते तो उन जीवो का कल्याण हो जाता जो असहाय है।मनुष्य अपने सुख सुविधा का ख्याल करता है अन्य जीवो की उपेक्षा कर रहा है। मनुष्य का कुकुर प्रेम देखा जा रहा है। कुछ लोगो के पास संसाधन है जो अपने पशुओ को जल तो पीला ले रहे है।वह भी घर पर।स्नान भी करा दे रहे है।पहले नाद नदी ताल पोखर मे जल का भन्डार रहता था।अब भी है न के बराबर।चिरई चिरोमन भी प्यास से तडप रहे है।योगी जी आप संत पुरुष है।आप मनुष्य के अलावा अन्य जीवो पर ध्यान देने की महती कृपा करे। कम से कम नहर और नदी मे पानी छोडवाने की कृपा करे। क्षेत्रीय विधायक को इन सब से बहुत कुछ लेना देना नहीं है। उनका मकसद जो था मोदी लहर मे पूरा हो गया।हालाँकि लोग यह कहते सुने जाते है मोदी जी की वजह से विधायक हो गये।लेकिन उस लायक नहीं है।मै बडा दुखी हुआ लेडरिहवा सियार का जोडा पानी के लिए भटक रहा था। नहर भी सूखा तालाब सूखा। खोजते खोजते पानी तो मिला होगा।लेकिन बडी कठिनाई के बाद। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment