मंडियाहूँ/जौनपुर। सावन माह लगते ही भोले बाबा के भक्त कांवर लेकर शिवालयों मे जलाभिषेक के लिए रवाना होने लगे है। बोल बंम का जयकारा करते हुए कावरियां आगे बढ़ रहे है। मड़ियाहूं सें भोलेनाथ के जलाभिषेक की कामना लेकर बोल बम के जयकारों के साथ कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हो गया।
युवा नेता सात्विक तिवारी ने जत्थे के आगे पैदल चलकर शिवभक्तों का हौसला बढ़ाया। काँवर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। सात्विक ने कहा कि हिन्दू धर्म में कांवरयात्रा का विशेष महत्व है। कांवर यात्रा के दौरान भोले भक्तो की सेवा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।
सावन लगते ही पूरा देश शिवमय हो गया है। एक तरफ जहां मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन को लोगों का तांता लग रहा है। वहीं बाबा धाम जाने वालों का सिलसिला जारी है। गत दिनों शहर क्षेत्र से गाजे-बाजे और हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर रवाना हुआ।
मड़ियाहूं बाजार सें कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कांवरियों के जत्थे ने पूरे बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान लगे हर-हर महादेव, बोल बम आदि के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। वहां से कांवरियों का जत्था बस द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता ब्रम्हदेव मिश्र,पप्पू सिंह, विनोद सेठ समेत सैकडो लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment