लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व मे आगे बढ़ रही। समस्याओ वाली बला धीरे धीरे संत कृपा से कट रहा है।सद् िवचार लोगो मे पनपने लगा है। सरकार ने प्रदेश की दशा को बदलते हुये प्रदेश को नई दिशा देने के क्रम मे जुटी हुई है। राम कृपा सुलभ है। बोल बंम, हर हर महादेव सारा जहान बोल रहा है। शिव की महिमा न्यारी,न्यारी।भली -भली दिख रही है। सावन की फुहार से प्रकृति मे आनन्द है। परमान्द की अनूभूति है।नरेश अग्रवाल राम , सीता,हनुमान व अन्य देवी देवताओ पर अशोभनीय टिप्पणी कर नरकगामी बन रहे है। आसुरी प्रवृत्ति के जैसे सोच से मन का प्रदूषण बढ गया है। सीताराम की कृपा से रामनाम के साबुन से मैल धुल भी रहा है। समाज मे विचार -कुविचार का दौर चल रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मडियाहू की विधायक लीना तिवारी ने विधानसभा मे प्रदेश के सभी ग्रामसभाओ मे बारात घर स्थापित करने, आँगनबाडी कार्यकत्रियो को राज्य कर्मचारी का दरजा दिये जाने व जनपद जौनपुर मे उच्च शिक्षा की डिजिटल तथा बेहद सुन्दर कक्षाये प्रारम्भ करने और विधानसभा मडियाहू मे पुरुष व महिला हेतु महाविद्यालय स्थापित करने के अलावा जनपद जौनपुर मे अनूसूचित जनजाति मे शामिल गोड. व धूरिया जाति के व्यक्तिओ को प्रमाण पत्र जारी करने का मुद्दा विधानसभा मे उठायी। उनके द्वारा पांच मुद्दो मे सम्बन्धित मंत्रीओ से सवाल किया गया है और कार्ययोजना की जानकारी की गयी है।
१८जुलाई २०१७ को यह मुद्दा विधानसभा मे उठाया गया है। जिसमे अभी बहस होना बाकी है।क्रम संख्या १५९ मे जिक्र है ,क्या पंचायती राज्यमंत्री बताने की कृपा करेगे की प्रदेश मे पंचायत स्तर पर बारात घर स्थापित किये जाने की सरकार की कोई कार्ययोजना है।यदि हाँ तो क्या सरकार जनहित मे प्रदेश के समस्त ग्रामपंचायतो मे बारात घर का निर्माण करायेगी।यदि हाँ तो कब तक। यदि नहीं तो क्यो। ऐसे ही और अन्य मुद्दो मे क्रम संख्या १६० मे ग्राम रोजगार सेवको के लिये ग्राम्य विकास मंत्री, १६१ मे उपमुख्यमंत्री, १६२ मे आँगनबाडी कार्यकत्रियो के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्री से सवाल किया गया है। आगे क्या होगा। राम जाने। इतना जरुर है। जनहित से जुड़े मुद्दे समय की माँग है।
जे डी सिंह
हर हर महादेव
No comments:
Post a Comment