Social Icons

Wednesday, 19 July 2017

अयोध्या मे राम मन्दिर बनने मे देरी क्यों?भाजपा हिन्दूओ को गुमराह तो नहीं कर रही

जौनपुर। राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन तिवारी ने विशेष बातचीत के दौरान कहां कि अयोध्या मे राम मन्दिर बनने मे देर क्यों हो रही है।कहीं भाजपा हिन्दूओ को गुमराह तो नहीं कर रही है। राम के नाम पर सियासत करने वाली यह पार्टी हिन्दू वोट बैक को अपने पक्ष मे करने के लिये समय समय पर अयोध्या मे राम मन्दिर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रहती है।सत्ता मे आने पर राम को भूल जाती है।उन्होनें कहाँ कि भ्रष्टाचार,महंगाई ,वेरोजगारी, की देन नेता है।चुनाव के समय आम जनमानस के हित की बात करते है। किसानो,गरीबो के मुद्दो के माध्यम से सत्ता मे आते है। लेकिन किसानो और गरीबो के लिये ऐसा कुछ नहीं करते कि उनका जीवन खुशहाल बन सके। उन्होनें कहाँ कि राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी किसानोऔर गरीबो की पार्टी है।देश से गरीबी मिटे।किसान खुशहाल बने।बेरोजगारी खत्म हो,युवाओ को रोजगार मिले ऐसी पार्टी की मन्शा है। उन्होनें देश के आम नागरिको से पार्टी से जुडने की अपील की है। उनका कहना है।जनता सरकार है।नेता सेवक है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो राजनीति मे सबका मुद्दा आम जनमानस के हित से जुड़ा होना चाहिए। सबके भावनाओ का आदर करते हुये,अशोभनीय टिप्पणी से बचना चाहिये।    
जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment