Social Icons

Sunday, 30 July 2017

सबका साथ,सबका विकास तभी सभंव है,जब स्वार्थ और अहंकार भाजपा के लोगो मे नहीं रहेगा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का वर्तमान समय मे जलवा है। केन्द्र मे सरकार यूपी मे भी सरकार बिहार मे भी सरकार। भाजपा के सफलता के पीछे कहीं न कहीं से शीर्ष चिन्तन काम कर रहा है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की राजनीति मे छाये हुये है। इनकी वजह से यूपी मे सरकार बनी और बिहार मे पलड़ा भारी हुआ। मोदी लहर मे योगी आये। यू पी बदलाव की ओर है। चित्त लोगो का बदल रहा है। शासन प्रशासन से अभी  लोग उतना सन्तुष्ट नहीं है। जितना होना चाहिये।पब्लिक सब कुछ बता देती है।राजकाज की चर्चा है। पुलिस व्यवस्था मे सुधार नहीं हो सका है। भ्रष्टाचार की बदबू ज्यो की त्यो बनी है।
बेईमानी चरम पर है। ईमानदार परेशान है। झूठ बोलने वालो की संख्या तेजी से बढ रही है जो राष्ट्र के लिये नुकसानदेह है। कुछ अमीर जो दलाली,मुरदाली,झूठ,फरेब,सूदखोरी व भ्रष्टाचार से अकूत धन सम्पदा बना लिये है।वह आज भी गरीबो का शोषण कर रहे है। प्रदेश के जिलो मे सूदखोरी का धन्धा तेजी से फल फूल रहा है। किसी सूदखोर का नाम व घटना का जिक्र नहीं किया जा सकता। बहुतो ऐसे गरीब है जो पीड़ा सह लेते है।लेकिन व्यक्त नहीं करते। सबका साथ,सबका विकास तभी  सार्थक होगा जब अमीरी -गरीबी की खाई पटेगी। जात-पात की राजनीति खत्म होगी। हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख,ईसाई जब यह मानने लगेगे हर धर्म अच्छा है।सभी के भगवान एक है।
आज विश्व मे धर्म को लेकर बहस है। मेरी समझ से जिस धर्म मे मानवता हो,इन्सानियत  हो,इन्साफ हो, जीवो के प्रति प्रेम हो,दया हो,वही सच्चा धर्म है। अमूमन सभी धर्म मे दया,दीनता,न्याय की बात है।धर्म अच्छा है।इन्सान अपने स्वार्थ मे धर्म को गलत तरीके से पेश कर रहा है। धर्म अच्छा है। इन्सान गलत है। धर्म तो कहता है किसी को सताओ न,किसी को पीड़ा न दो,अत्याचार व भ्रष्टाचार न करो। सत्य बोलो,झूठ न बोलो,हक हलाल की कमाई खावो,कम ही लोग है जो धर्म को मानते है।सत्ता का मद लोगो मे आ ही जाता है। भाजपा की सोच अच्छी है। पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के मुताबिक कार्य करते हुये भाजपा की नीतिओ,योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। लखनऊ मे चल रहे सम्मेलन मे जिलाध्यक्षो ने विधायको और मंत्रीओ के काम काज पर सवाल उठाये। निश्चिंत तौर पर भाजपा के  कुछ ऐसे नेता है जो अपने फायदे के लिये अपना कायदा बिगाड़ सकते है। भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है। जो सबके साथ और विकास की बात कर रही है।वी आई पी क्लचर को खत्म करने मे लगी है। जौनपुर मे कुछ भाजपा नेता पार्टी के सिद्धांत को आगे बढा रहे है,तो कुछ इसके विपरीत अपना वर्चस्व बनाने मे जुटे है। इन दिनो यहाँ हम बड़े होने का अहंकार व स्वार्थ की राजनीति का दौर चल रहा है। सबका साथ और सबका विकास तभी  सार्थक होगा। जब भाजपा के लोगो के जेहन से अहंकार व स्वार्थ खत्म होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह  व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यकर्ता के घर जिस तरह जमीन पर बैठकर भोजन किये यह अपने आप मे कार्यकर्ताओ का बहुत बड़ा सम्मान है। यहीं भाजपा का बड़प्पन है। जे डी सिंह







No comments:

Post a Comment