Social Icons

Thursday, 24 August 2017

शहीद दरोगा को हजारों नम आँखो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

सतगुरुधाम।जौनपुर।नेवढिया थाना क्षेत्र के वनेवरा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह चित्रकूट के  रैपुरा थाने पर तैनात थे। गुरुवार तडके लाखो रुपये के इनामी डकैत बबुली कोल गैग से मुठभेड़ हो गई। जिसमें वे शहीद हो गये।शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे के आस पास गांव मे सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह,विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह,रामनगर प्रमुख अरविन्द सिंह के साथ पुलिस के कुछ आला अधिकारी शव को  कन्धा देकर शव यात्रा की शुरुआत की।इसके पूर्व पुलिस के जवानो ने वीरता को सलाम किया और जेपी सिंह अमर रहे,भारत माता की जय के नारे लगाये। मंत्री महेन्द्र सिंह शहीद के परिजन से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से बात कराये।  शहीद दरोगा को अन्तिम विदाई देने हजारों लोग पहुँचे। मडियाहू की विधायक लीना तिवारी   भी  इस मौके पर उपस्थित रही। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment