सतगुरु धाम।जौनपुर।रामनगर विकास खण्ड के वर्राह गांव मे हरिहर सिंह के निधन पर आयोजित गरुड पुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओ को सम्वोधित करते हुए व्यास पीठ से अशोक मिश्र आचार्य ने कहां कि मच्छर काटने का इलाज है।व्यक्ति मच्छरदानी लगाकर मच्छर काटने से बच सकता है।लेकिन मत्सर के
काटने से इन्साफ नहीं वच सकता है,क्योंकि यह अन्दर से काटता है और कचोटता है। उदाहरण के लिए मनुष्य की डाह रखने की प्रवृत्ति है। आगे किसी का विकास हो रहा है तो उससे ईष्या लोग रखते है। लोग वर्तमान मे एक दूसरे से द्वेष रखते है। खुद को महान समझते है दूसरे को वेवकूफ समझ रहे है। मत्सर सदैव अन्दर से काट रहा है।जिसके चपेट मे बडे -बडे ज्ञानी,रिषि,भी है। आम इन्सान मत्सर रोग से बुरी तरह से ग्रसित है।इसका एक ही इलाज है सोते बैठते जागते चलते फिरते भगवान का भजन करिये उसे जब याद करेगे तो उसकी दया मिलेगी और मत्सर रोग से छुटकारा मिलेगा।उन्होनें कहां कि गरुड़ पुराण जीव और भगवान का संवाद है। जीव संकट बताता है और भगवान उसका निस्तारण बताते है। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जिलेदार सिंह ,बेदी सिंह ,प्रदीप सिंह ,भाजपा नेता सुनील सिंह,बाबा लुट्टुर दास,अरविन्द सिंह एडवोकेट,रबीस सिंह,छोटेलाल सिंह,डा.अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।जेडी सिंह
Thursday, 24 August 2017
मत्सर का इलाज भगवान के भजन से संभव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment