Social Icons

Sunday, 1 October 2017

भाजपा कार्यकर्ता व उनकी पत्नी पर तेजाब से हमला,दंपति झुलसे ,पुलिस मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी को खोजने मे जुटी

जौनपुर।नेवढिया थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव मे शनिवार की रात्रि मे अज्ञात हमलावारो ने भाजपा कार्यकर्ता धर्मेन्द्र पटेल व उनकी पत्नी शांति देवी पर दुकान के बाहर सोते समय तेजाब फेक दिया। जिससे युवा दंपति झुलस गये।उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया है।जहाँ उपचार चल रहा है।स्थानीय पुलिस परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर,आरोपी के तलाश मे जुट गयी है।पीड़ित के भाई मनोज पटेल ने घटना की  सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नेवढिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का मुआयना किये और परिजनो व आस पास के लोगो से पूछताछ किये। सूचना पर  क्षेत्राधिकरी मडियाहू रामभुवन यादव भी  पहुचे।  जिन्होने भी  घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मौके से   खाली तेजाब की शीशी और खोजी कुत्ते की मदद से घटना से  चार सौ मीटर की दूरी पर उत्तर दिशा मे नहर के वंधा के पास से मिर्च की वुक्की से भरी  एक छोटी थैली मिली। परिवार के अरविन्द पटेल ने बताया कि ढाई बजे के आस पास की घटना है। जब वदमाशो ने तेजाब फेका तो जलन हुआ और धर्मेन्द्र उठा तो वदमाशो ने उसके आख मे मिर्च की वुक्की डाल दिये।जिससे वह देख न सके। बताया कि पुलिस वह विस्तर भी ले गयी जिसपे दंपति सोया था और वह तेजाब से जला हुआ था। थानाध्यक्ष रुद्र भान पाण्डेय ने बातचीत के दौरान घटना की जानकारी देते हुए बोले कि युवा दंपति पर तेजाब फेका गया है।जिसमें मुकदमा दर्ज हो गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।भाजपा के सादुल्लापुर बूथ अध्यक्ष जिलाजीत पटेल ने कहाँ कि धर्मेन्द्र पटेल कमेटी के बीस सदस्यो मे एक सदस्य है।घटना से बेहद दुख है। सूचनापाकर नेवढिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार पटेल,महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ,वरिष्ठ भाजपा नेता लुटटुर सिंह,सुनील सिंह, उदयभान सिंह, मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख जताये।भाजपा मंण्डल अध्यक्ष नेवढिया ने बताया कि जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए जिले के  सी.एम .ओ  को आवश्यक निर्देश दिये। घटना किसने किया,क्यों किया,मकसद क्या था। ऐसे तमाम सवाल को लेकर क्षेत्रीय लोग आपस मे माथा पच्ची कर रहे है। अन्त मे यह कह रहे है। पुलिस खुलासा करेगी।देखिए कब तक। जे डी सिंह के साथ वेदप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment