Social Icons

Friday, 24 November 2017

विधायक लीना तिवारी ने भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद सेठ के पक्ष मे पदयात्रा कर लोगो से वोट मांगी।

मडियाहू।जौनपुर। स्थानीय विधायक डा.लीना तिवारी शुक्रवार की शाम नगरपंचायत अध्यक्ष पद  के भाजपा प्रत्याशी विनोद सेठ के समर्थन मे खैरूद्दीन गंज से पद यात्रा शुरु की।इस बीच हाथ जोड़कर लोगों से भाजपा के लिए वोट मागी। यात्रा धीरे धीर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास रोड पर स्थित बाबा अम्बेडकर साहब  की मूर्ति के पास पहुंचा। जहाँ लोग बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाये ।वहीं से यात्रा वापस हुई और कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक रुकी और कार्यकर्ताओ से बातचीत की। पदयात्रा मे लोगों का जनसैलाब उमड पडा।  सडक पर  भगवा झन्डा ही दिख रहा था। मोदी -योगी जिन्दाबाद का  नारा नगर मे गूंज गया। लीना तिवारी विनोद सेठ जिन्दाबाद के भी नारे खूब  लगे। लगभग ढाई हजार लोग पदयात्रा मे विधायक डा.लीना तिवारी व भाजपा प्रत्याशी विनोद सेठ के साथ पैदल चल रहे थे।जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment