जौनपुर। भाजपा के लिये निकाय चुनाव मे जीत कितना महत्वपूर्ण हैं इस बात से अन्दाजा लगाया जा सकता हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टी डी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम मे अभी हाल ही के दिनों मे सभा हुई।जिसमें उन्होंने इत्र की खुशबू और बेनी की इमरती का स्वाद दुनिया मे पहुचाने की बात कहीं। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धि की चर्चा किये। जौनपुर के नागरिकों को रिझाने की कोशिश की।पार्टी उम्मीदवार किरन श्रीवास्तव की जीत पर शहर आधुनिक होगा।विकास की गंग धारा निर्मलता से पावनता को प्राप्त कर अपने गति से बहेगी। आज के अमर उजाला मे छपे एक खबर को संज्ञान मे ले तो यह बात साफ हो गयां।विरोधी पार्टी का जो सोच के साथ उवाच था कि मुख्यमंत्री को आना पडा।जौनपुर मे भाजपा कमजोर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यह साफ कर दिये कि हर चुनाव भाजपा गम्भीरता से लेती हैं ।नगरपालिका परिषद की पार्टी उम्मीदवार किरन चुनाव जीत रहीं हैं। उन्होंने साफगोई मे कहां कि किरन पिछली बार चुनाव लडने की इच्छुक रहीं। पार्टी से टिकट नहिं मिला।उनका धर्य बना रहा। लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव मे पार्टी के लिए काम करती रहीं। विरोध नहिं की। उनका हक बना। पार्टी ने सम्मान मे टिकट दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक तीर से सबको शान्त चित्त कर पार्टी हित मे काम करने के लिए लोगों को प्रेरित किये और जीत का दावा कर हवा मे उड गये।
जे डी सिंह
Thursday, 23 November 2017
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का दावा ,जौनपुर निकाय चुनाव मे भाजपा प्रत्याशीओ की होगी जीत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment