Social Icons

Saturday, 18 November 2017

अपनी दफली,अपना राग, मडियांहू मे निकाय चुनाव की सरगर्मी बढीं, राजनैतिक दाव पेच का खेल शुरु,जाम समस्या से लोग हलकान,यात्रा प्रभावित

मडियांहू।जौनपुर।निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ गयी है।आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु है।राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशीओ को जीताने के लिए रात दिन एक किये है। वोटों के समीकरण को फिट कर जीत अपनी झोली मे रखना चाहते हैं। जीतेगा वहीं जिसके मुकद्दर मे लिखा होगा। मतदाता किसकी तकदीर बनायेगे आने वाले समय मे तस्वीर साफ हो जायेगी।अभी तो हर कोई जीत की आस मे है। भाजपा ने विनोद सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है।पार्टी कार्यकर्ता चुनाव को अपने पक्ष मे करने के लिए जी जान से जुटे हैं।नेता भी भाजपा के  पक्ष मे माहौल बना रहे हैं।फिजा बनाकर भगवा फहराने की पूरी कोशिश करगे।  भाजपा का परम्परागत वोट उसकी मजबूती हैं। सपा ने कमला प्रसाद साहू को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया हैं। जो कि पूर्व चैयरमैन  हैं। समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता इस सीट को हासिल करने के लिए जी तोड कोशिश कर रहे हैं। परम्परागत वोट उनकी थाती है। महेश साहू निर्दल प्रत्याशी हैं।जिनके साथ मजबूती से परमजीत लगे है। जिनकी पत्नी चैयरमैन रहीं हैं।   महेश सामाजिक हैं। चुनाव मे मैदान मारने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।बसपा के प्रत्याशी डा. रामजी मौर्य हैं।इस बार चुनाव मे जीत हासिल करने के लिए कडी मश्क्कत कर रहे हैं।निर्दल प्रत्याशी के रूप मे रुकसाना हैं।जो नगर पंचायत के पहले चैयरमैन स्व इदरीश के परिवार की है। पिछले नगरपंचायत चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडी थी।बहुत कम वोट से चुनाव हार गयीं थीं।लेकिन इस बार उम्मीद लिए विश्वास के साथ चुनाव जीतने की  हरसंभव कोशिश कर रहीं हैं। काग्रेंस ने कयामुल हक अन्सारी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।दो निर्दल प्रत्याशी किस दल को दलदल मे धकेलेगे। आगे ईश्वर जाने। नगर मे जाम लगा रहता हैं। घन्टों यात्री परेशान रहते हैं। इसकी सुधि किसी को नहीं हैं। जे डी सिंह 

No comments:

Post a Comment