मडियांहू।जौनपुर।गत वुद्धवार को ईदगाह रोड स्थित आन्नद दूबे के कार्ययालय परिसर मे भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे कार्यकर्ताओ को सम्वोधित करते हुए स्थानीय विधायक डा.लीना तिवारी ने कहाँ कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते हैं।निकाय चुनाव मे मां की कृपा हैं।भाजपा की जीत होगी।कोई हरा नहीं सकता है।भाजपा के वरिष्ठ नेता धन्जय सिंह ने कहां कि चुनाव महत्वपूर्ण हैं।केंद्र मे सरकार, प्रदेश मे सरकार,निकाय चुनाव बाद भाजपा की प्रचन्ड जीत होगी।नगर निगम,नगरपालिका, नगरपंचायत मे भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहां कि यह चुनाव लोकसभा का सेमीफाइनल हैं।कहां कि नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों मे विश्वास हैं।देश की दशा बदल रहीं हैं।कहां कि भाजपा से चुनाव लड रहे सभासदो,नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद सेठ को कमल के सामने बटन दबाकर भारी मतों से जीताये।सम्मेलन को रामचरित्र पान्डेय, व्रम्हदेव तिवारी,अजय सिंह, भईया राम पटेल ने सम्वोधित किया और भाजपा को जीताने की अपील किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्रम्हदेव मिश्र ने किया।संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद सेठ ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अविनाश तिवारी, विस्तारक भाजपा, शिव कुमार जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल,हरिभजन सिंह, रमेश निगम, राम आधार मौर्य, शिवशंकर सेठ,शिव बाबू श्रीवास्तव,विनोद जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता चुनाव संयोजक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जे डी सिंह
Friday, 17 November 2017
मां का आशीर्वाद हैं,जीत भाजपा की होगी कोई हरा नहीं सकता ,डा.लीना तिवारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment