रामनगर।जौनपुर। यदि आज अच्छा हैं तो कल भी अच्छा होगा। किसी भी देश की खुशहाली व तरक्की आने वाली पीढ़ी पर निर्धारित हैं। भारत देश का हर बच्चा स्वस्थ्य रहे। माता स्वस्थ रहे। स्वस्थ शरीर मे स्वच्छ विचार उत्पन्न होगा।जो राष्ट्र के खुशहाली और तरक्की मे मददगार साबित होगा। नन्हें -मुन्ने बच्चें देश के भविष्य हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना मिशन इन्द्रधनुष स्वस्थ बच्चें मां की कोख से जन्म ले। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा सघन अभियान चलाकर 0से दो वर्ष तक के बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित किया जा रहा हैं। रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस योजना पर विशेष ध्यान हैं।बताया कि वर्तमान समय मे जो टीका माता और वच्चों को लग रहा हैं उसके कई फायदे हैं। जन्म लेने वाले वच्चों मे पोलियों, काली खासी,गलाघोंटू, मतिष्क ज्वर,खसरा, हेपटाइटिस बी,(पीलिया)तपेदिक( टीबी)सहित अन्य बीमारियों से बचाव रहेगा।सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम सात दिसम्बर से शुरु हुआ है।18दिसंबर तक चलेगा।रामनगर क्षेत्रपंचायत मे कुल 26 उपकेंद्र हैं।जहां पर गर्भवती माताओं और नौनिहालों को टीका लगाया जा रहा हैं। घर घर जाकर मिशन के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा हैं। 90प्रतिशत के लक्ष्य मे 1273बच्चे और 309 गर्भवती माताओं को सम्पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित करना था।जिसमें 1094बच्चों व 2६४ गर्भवती माताओं को टीका लगया गया हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 85.43 प्रतिशत बच्चों और 85.93 प्रतिशत गर्भवती माताओं को टीका लगा। डा. आलोक ने बताया कि मुस्लिम, नट और मूसहर बस्ती मे कुछ समस्या आयी। टीका लगवाने मे अभिवावक हिचक रहे थे। काफी समझाने पर समझे तो बच्चों और गर्भवती माताओं को टीका लगाया गया। सरकारी हास्पीटल मे गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन होने पर प्रथम बच्चे पर सरकार से पांच हजार रूपये मिलते हैं।संस्थागत प्रसव पर 1400सौ रुपये और मिलते हैं।
जे डी सिंह
Saturday, 16 December 2017
आज और कल अच्छा हो,आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुन्दर हो,ऐसी प्रधानमंत्री की सोच
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment