Social Icons

Friday, 23 March 2018

अखिलेश का साथ देकर राजा ने अपना राजधर्म निभाया, रघुकुल रीति सदा चली आयी,प्राण जाय पर बचन न जायी

लखनऊ। न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ। सतगुरु दर्पण के फेसबुक पर  राजा भैया यूथ बिग्रेड की एक पोस्ट आयी जिसमें राजा भैया के हवाले से यह बात कही गयी है। रघुराज प्रताप सिंह की अपनी राजशाही की जिन्दगी है। निर्णय भी शानदार है। राज्य सभा के चुनाव मे अखिलेश के साथ है। उनकी विचारधारा भी उनके साथ हैं। जो मुसीबत मे साथ रहे अपना है। कभी बसपा की सरकार रही।राजा भैया को  सरकार द्वारा प्रताड़ित किया गया। राजा न मुडा, न झुका। सिद्धांतवादी नेता अपने वसूल के पक्के होते है।राज्य सभा चुनाव मे सपा का साथ देने पर सोशल मीडिया मे राजा को लेकर तरह -तरह की टिप्पणी की जा रहीं है।शायद उसी वजह से सोशल मीडिया मे यह राजा का बयान आया कि मैं अखिलेश के साथ हूं इसका मतलब यह नहीं की मैं बसपा के साथ हू। राजा ने अपना राजधर्म निभाया है अखिलेश का साथ देकर। बसपा सरकार जब राजा पर कहर बरपा रहीं थी तो सपा पार्टी खुलकर उनके साथ रहीं। सपा सरकार मे मंत्री रहे। ऐसे में सपा का एहसान राजा  कैसे भूल सकते है।  रघुकुल रीति सदा चली आयी प्राण जाय पर बचन न जायी। राजा का अपना एक अलग मिजाज हैं, जिसमे  राजधर्म की बात है। जेडी सिंह,हर हर महादेव

No comments:

Post a Comment