जौनपुर। सोच बदल रहा है।देश बदल रहा है।आम जन की तरक्की हो रही है। गरीबों के जीवन स्तर मे सुधार हुआ है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गरीबी उन्मूलन मे मददगार साबित हो रही है। जात. पात धर्म,मजहब से उपर उठकर हकदार पात्र योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डा. अजय सिंह से सतगुरु दर्पण के संपादक जेडीसिंह ने कृष्णा धाम तरती नेवढ़िया मे विशेष बातचीत की। जिसमें ये तमाम बाते निखर सामनें आयी। सवाल, क्या भाजपा सत्ता मे आयेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेगे , जबाब, भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है।जिसका विस्तार है। संगठन की मजबूती और जनमानस से जुडा़व की वजह से 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवा लहरेगा। पुनः मोदी जी पद पर सुशोभित होगे। सवाल, भ्रष्टाचार व भयमुक्त समाज बनाने मे भाजपा कितना सफल है। जबाब, भ्रष्टाचार मे कमी आयी है। सिस्टम काम करना शुरु किया है। ऐसा वक्त आयेगा सभी ईमानदार बन जायेगे। भ्रष्टाचार करने के हर रास्ते बंद होते नजर आ रहे है। भ्रष्टाचारीओं मे बौखलाहट के स्वर मुखर हुए है। अपराधीओं के हौसले पस्त हुए है। अपराध न हो इसके लिए सरकार गंभीर है। अब पहले जैसा माहौल नहीं रहा निरन्तर प्रकृति चेन्ज हो रही है। सवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे मे आप क्या कहेगें। जबाब। मुख्यमंत्री आदर्श सोच वाले यशस्वी व्यकतित्व है। जिनकी कुशल नीति से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस अवसर पर विजय कुमार पटेल, नेवढ़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ,मुन्नु गुरु, प्रशांत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे। हर हर महादेव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment