जौनपुर। परम सत्य का बोध करना ही मानव जीव का लक्ष्य है। मनीषियों, विचारकों, ब्रह्मवेत्ता, महात्माओं के विश्लेषणों से प्रतीत होता है कि सृष्टि के संचालन का जो आधार है, वह ईश्वर ही है। उक्त उद्गार बंधवा बाजार के प्राइमरी पाठशाला में आगरा से आयीं जोनल इंचार्ज श्रीमती साध्वी माता कान्ता महेन्द्र जी ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि जन्म तो मानव का मिला है परन्तु कर्म पशुओं जैसे हैं। आज का मानव नफरत, बैर, ईष्र्या, घृणा की आग में जल रहा है, इसीलिये मानव दानव का रूप बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज समय के सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज यही प्रेरणा व संदेश दे रहे हैं कि हे इंसानों, संभल जाओ। यह वक्त मालिक ने तुम्हें बख्शा है, इसलिये इसकी कदर करो। मंच का संचालन राजेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संयोजक श्याम लाल साहू, जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय, सत्या जी, मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Friday, 28 March 2014
परम सत्य का बोध ही है मानव जीवन का लक्ष्यः महेन्द्रू जी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment