मङियाहू।जौनपुर।स्टेशन रोड के पी जी कालेज के सभागार मे सात्विक तिवारी की अध्यक्षता मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमे अपनादल के प्रदेश सचिव पप्पू माली मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित रहे।उन्होनें कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहां की कार्यकर्ता पार्टी के रीढ है। उनका सम्मान पार्टी का सम्मान है।कहां कि आज अपनादल निरन्तर अनुप्रिया पटेल के कुशल मार्गदर्शन मे मजबूत होता दिख रहा है।
समय आ गया है।डा.सोनेलाल पटेल का सपना साकार हो रहा है।आगे विधानसभा चुनाव है।जी जान से संगठन के मजबूती पर ध्यान देना है। भाजपा अपनादल गठबन्धन मे चुनाव होगा और प्रदेश मे सरकार बनेगी। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। हम सभी कार्यकर्ता है।हम लोगो की नेता अनुप्रिया पटेल है।जिनमे आस्था रखने की जरुरत है। कार्यक्रम की आयोजक लीना तिवारी ने कहां कि कार्यकर्ता चुनाव लडते है। जितना संगठन मजबूत होगा उतनी पार्टी मजबूत होगी।उन्होनें कहां कि पार्टी चाहे जिसको टिकट दे,हम सभी का दायित्व बनता है कि उसका साथ दे और भारी मतो से जिताकर विधानसभा भेजे।जिससे अनुप्रिया पटेल का हाथ मजबूत हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा नेता सात्विक तिवारी ने कहां कि अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल का एक सपना था। कमेरा समाज जो सबको रोटी देता है। रात दिन हाडतोड मेहनत करता है।वह दुखी है। उसे पीड़ा है।वह कैसे खुशहाल दिखे।उन्हें चिन्ता शोषितो ,पीड़ितो की भी रहती।समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव लडते रहे। समय ऐसा आया।काल ने उनको हमारे बीच से छीन लिया।यादे शेष है।पिता की सोच कैसे आगे बढे। उनका सपना कैसे पूरा हो।इसके लिए अपनादल की राष्ट्रीयनेता अनुप्रिया पटेल ने रात दिन एक किया।कार्यकर्ताओ का साथ मिला।कारवा चल पडा। बात बन गयी।केन्द्रसरकार ने स्वास्थ्य राज्यमंत्रीपद से सुशोभित किया।जीवन का नाम संघर्ष है। इस अवसर पर आये हुए सभी कार्यकर्ताओ का अपना दल के प्रदेश सचिव पप्पू माली,लीना तिवारी ने माल्यारपण कर स्वागत किया। मुख्यअतिथ ,आयोजक अध्यक्ष का भी कार्यकर्ताओ ने माल्यारपण कर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिवाकान्त तिवारी ने किया ।इस अवसर पर आकाश तिवारी,मुकेश तिवारी, रजिन्दर पटेल,सभाजीत पटेल,देवेन्द्र मौरय सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जे डी सिंह
Monday, 26 December 2016
संगठन की मजबूती पर बलऔरअनुप्रिया मे आस्था
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment