Social Icons

Sunday, 15 January 2017

मतो का दान कर अपनी सरकार बनाये

जौनपुर।विधान सभा २०१७ के चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। योद्धा मैदान मारने के लिए कमर कस रहे है। बसपा के लडाकू मैदान मे है। सपा के लोग मुलायम व अखिलेश के राजनैतिक दंगल का लुप्त उठाते हुए मैदान मे विरोधियो को मात देने के लिए तैयार बैठे है। भाजपा के रणबाकुरे भी  जल्द ही पूरे जोश के साथ मैदान मे उतरने वाले है। काग्रेस भी  शीघ्र  अपने उम्मीदवार मैदान मे उतारदेगी। अब राजनैतिक घमासान शुरु होगा।शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार बैठा है।भारतीय ब्यवसथा मे मत देने का सबको अधिकार है। जो भारतवासी है। यूपी सहित कई प्रदेशो मे विधानसभा चुनाव है। ऐसे मे सबके अपने अपने विचार व सोच है। तमाम विचारधारा वाली पार्टी है।जिनके उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लडेगे।मत के दान से बडा कोई दान नहीं है। सरकार के गठन मे मतदाताओ की अहम भूमिका है। अक्सर देखा जाता है।बहुत से ऐसे लोग है।जो मतदान के दिन मत देने नहीं जाते है।मत का दान जरुर करे। अपना अमूल्य वोट जिसको चाहे उसको दे।किसी के दबाव मे न आये। लालच न करे।लालच बुरी बलाय।इससे बचे। नई सरकार के गठन मे अपनी सहमति जरूर दे। यू पी के भविष्य के निर्माता मतदाता है। मतदान करे और अपने प्रदेश का भविष्य सवारे।मतदान कर पुण्य के भागी बने। जे डी सिंह सम्पादक सतगुरु दर्पण

No comments:

Post a Comment