Social Icons

Wednesday, 18 January 2017

देखिए अखिलेश सुल्तान बन पाते है

लखनउ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देखिए अब सुल्तान बन पाते है कि नहीं। समय ने तो उन्हें अच्छा खासा मुकाम दिया। पिता मुलायम की विरासत मिल गयी। नेता जी ने तो उन्हें नेता बना दिया। मुलायम यादव ने जो कर दिखाया शायद कोई कर पाये। समाजवादी पार्टी बच गयी। साईकिल ने रफ्तार पकड लिया। मुलायम ने समाजबाद का परिचय दिया।राजनीति मे मुलायम देश के बडे नेताओ
मे है।उनका सभी  सम्मान करते है।मीडिया मे सपा की  चर्चा मुलायम की देन है।चाहे जो भी  कुछ कहे या सोचे मुलायम सपा की जड है। अब अखिलेश की असली परीक्षा है। चुनावी दंगल शुरू है। भाजपा और बसपा उन्हें सुल्तान बनने से रोकने का हर संभव प्रयास करेगी।असली कूबत अब समझ मे आयेगी। इस विधान सभा चुनाव मे यदि भाजपा व सपा को पटकनी देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बना लेते है तो हीरो है।नहीं तो जीरो हो जायेगे। सपा का काग्रेस के साथ गठबन्धन कितना गुल खिलायेगा यह तो समय बतायेगा। वक्त चुनाव का है।मतदाता मोदी को चाहत है  या अखिलेश या मायावती को। यह समय
आने पर पता चल जायेगा। यू पी की राजनीति बहुत टफ है। वोटो के ध्रुवीकरण मे राजनैतिक दल लगे हुए है। देखिए किसको कितनी सफलता मिलती है। यू पी मे  घर घर नेता है। सबकी अपनी  अपनी नीति है।जिस पर लोग राज करते है। मतदान करने के लिए घरो से निकले और अपना अमूल्य मत दान जरूर करे।
प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान जरूरी है। जे डी सिंह सम्पादक सतगुरु दर्पण

No comments:

Post a Comment