Social Icons

Saturday, 11 February 2017

श्रीमद् भागवत कथा सारे भेद को मिटाती है

जौनपुर।राष्ट्र के कल्याण हेतु पूरा साँवल सिंह गांव रामगढी लेदुका मे राजनाथ सिंह के आयोजकत्व मे  श्रीमद् भागवत  कथा ज्ञान  यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे व्यास गद्दी पर  विराजमान स्वामी
अम्बुजानन्द ने श्रधालु  भक्तो को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि जन्म जन्मानतर के पुण्य के बाद श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का अवसर मिलता है। भागवत मे सत् चित् आन्नद का समन्वय है।  मृत्यु सत्य है।जिसे सबको स्वीकार करना ही है।  भूमन्डल दुखालय है। अमरत्व प्राप्ति के लिए ईश्वरीय चिन्तन जरुरी है।कृष्ण का चिन्तन करने से अन्धकार दूर होता है। इस अवसर पर शिवगढी के सिद्धेश्वरान्द महाराज,राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल आचार्य ,प्रमोदान्द ,दिनेशचन्द्र पाठक,पंडित राधेश्याम दूवे,पंडित धीरज पान्डेय,कृष्ण कुमार सिंह ,रमेश कुमार सिंह ,जितेन्द्र कुमार,आशुतोष सिंह  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment