जौनपुर। यू पी विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जोरदार वापसी से विरोधिओ के हौसले पस्त है।उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है।खुद और पार्टी के कार्यकर्ताओ के सन्तोष के लिए ई वी एम पर सवाल उठा रहे है। अपनी करनी पर चिन्ता नहीं कर रहे है।आखिर जनता ने क्यों नकार दिया।यह प्बलिक है सब जानती है। मोदी की सोच नेक है प्रदेश के विकास मे कोई कोर कसर नहीं छोडेगे। ऐसी संभावना है।
दिल्ली व विहार मे भाजपा हार क्यो गयी।इससे विरोधियो को सबक लेना चाहिए । उनका आरोप हताशा भर मात्र है। मोदी का संस्कार यू पी खीच कर लाया है।उनका इस मिट्टी से जुडाव है। लगाव है। मोदी कडी मेहनत के बल पर यू पी चुनाव को भाजपा के पक्ष मे करने मे सफल रहे।यहाँ की जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया है।मोदी से प्रदेश की जनता को तमाम अपेक्षाए है। मूलभूत सुविधाओ पर विशेष ध्यान देना होगा। विजली पानी सडक जैसी रोज की उपयोग की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होना चाहिए। शासन,प्रशासन के भ्रष्टाचार वाली नीति से जनता को कैसे राहत मिले इस पर काम करना होगा।पुलिसिग व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा।युवाओ को रोजगार देना होगा।मोदी को यू पी ने जैसे सम्मान दिया है।वैसे ही मोदी को जात धर्म मजहब से उपर उठकर सोचना होगा।हालांकि देश के प्रधानमंत्री ने कहां कि यू पी के चुनाव मे जिसने वोट दिया है,उसकी भी सरकार है,जिसने नहीं वोट किया,उसकी भी सरकार है। लोकतन्त्र मे सबकी बराबर की भागीदारी है।कहाँ कि नये युग की शुरुआत हो गयी है। यू पी का मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर लोगो की निगाहे टिकी है। यू पी और मोदी का इश्वरीय जुडाव है। यह पतित पावन धरती देवभूमि है। परमात्मा मोदी से काम ले रहे है। काशी से उन्हें ईश्वरीय शक्ति मिल रही है।जे डी सिंह
Tuesday, 14 March 2017
मोदी और यू पी विधानसभा चुनाव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment