Social Icons

Sunday, 19 March 2017

काफी बदले, बदले नजर आ रहे, योगी आदित्य नाथ

लखनउ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भाव समानता की ओर दिख रहा है।प्रदेश का सरवागिण विकास हो इस पर उनका जोर है। अच्छा करने का जोश है।सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओ,नेताओ,विधायको मंत्रीओ को  सभ्यता से बातचीत का नसीहत देकर योगी अपने संत प्रवृत्ति की छाप छोडी है। उनका कहना था अनाप शनाप न बोले। सबका साथ,सबका विकास,का जो भाजपा का मूल ऐजन्डा है।उसको आगे बढाये।सबका सम्मान करे।सबसे प्रेम से बात करे। सबको सरकार की नीतिया,योजनाओ के बारे  मे बताए, जनता जनारदन से मिले और समस्या को जाने निस्तारण पर जोर दे।भाजपा के फायर ब्रान्ड नेता योगी बहुत नपा तुला बयान दे रहे है। लोगो को इस संत से काफी उम्मीद है। मुख्यमंत्री की चर्चा जन जन जन मे है। देखना है,लोगो के उम्मीदो पर योगी कितना खरा उतरते है। नई सरकार का गठन हो गया है। तमाम विधायक मंत्री हो गये है।योगी सरकार का काम काज शुरु हो गया है।जौनपुर मे गिरीश यादव को राज्य मंत्री का दरजा देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया। हम सबके है,और सभी हमारे है। मुसलमान मंत्री बनाकर योगी ने गंगा,जमुनी तहज़ीब का  मिशाल पेश किया है।जिसकी सर्वत्र शानदार चर्चा है।मंत्रीमन्डल मे सभी जातियो को स्थान मिला है। योगी बदले,बदले नजर आ रहे है।काला चश्मा लोगो मे चर्चा का विषय है। वाणी मे कुछ खास बदलाव दिख रहा है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से आस लगाए है कि आने वाले दिनो मे कुछ ऐसा विकास का कार्य कर दिखाए कि अपना  यू पी अन्य प्रदेशो सेअलग दिखे। जिसमे सभ्यता ,संस्कार ,आपसी भाईचारा ,प्रेम,आन्नद ,सम्मान का दर्शन दिखे। किसी को किसी प्रकार का पीडा न हो।
सबका भला हो ऐसी सोच सबकी होनी चाहिए।  जे डी सिंह सम्पादक सतगुरू दर्पण

No comments:

Post a Comment