सतगुरु धाम।जौनपुर।जीवन का हर श्वास प्रभु राम के चरणो मे समर्पित कर जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। राम आदि और अन्त है। सबके दाता है, भाग्य विधाता है। पालनहार है।मुक्ति के दाता है।
भगवान राम के मर्यादा की सदैव चर्चा है। राम का नाम सुकून देने वाला है।पहले लोग सुबह शाम राम का नाम लेते थे।वर्तमान मे राम मन्दिर मुद्दे को लेकर दोनो पक्ष राम की चर्चा कर रहे है। साथ ही सम्मानित मीडिया के लोग भी राम मन्दिर को लेकर राम की चर्चा खूब कर रहे है।रामनवमी नजदीक है। ऐसे मे सतगुरु धाम मे पाच अप्रैल को विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी रामजन्मोत्सव कार्यक्रम मे राम को याद किया जायेगा। जिसमे दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन होगा। हरि इच्छा से हरि इच्छा तक भन्डारा चलेगा। छ अप्रैल समापन अवसर पर सत्संग,भजन होगा साथ ही साधु,महात्माओ को सम्मानित किया जायेगा। आयोजन समिति का अध्यक्ष प्रबुद्ध समाज सेवी घनश्याम दूबे को बनाया गया है। महामन्त्री सोनू सिंह पत्रकार है। हरिनाम संकीर्तन ,व राम के जन्म पर सोहर गीत की प्रस्तुति पूरवान्चल के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया लाल पान्डेय व उनके अन्य सहयोगी लोग वाद्ययंत्र के साथ राम दरबार की शोभा बढायेगे और मधुर मधुर नाम सीताराम,गायेगे। विशेष जन मे डा,सुनील सिंह तरती ,साहब लाल यादव छतिसा, जगरनाथ राजभर, वराह, अरविन्द पटेल पत्रकार,कुत्तूपुर, प्रदीप मिश्र,हथेरा, मोहन राय सहजनी,प्रदीप पान्डेय,भोरापुर,आदि लोग कार्यक्रम की सफलता के लिए कुशल मार्गदर्शन से प्रबन्ध तन्त्र को मजबूती प्रदान करेगे और सुझाव देगे। हरे राम,हरे राम ,राम,राम,हरे,हरे। हरे कृष्ण ,हरे कृष्ण ,कृष्ण,कृष्ण, हरे,हरे,नाम का संकीर्तन राष्ट्र के आमजनमान के कल्याण के लिए चौबीस घन्टे मधुर धुन मे गाया जायेगा।कार्यक्रम मे आये सभी ,साधु,सन्तो,भक्तो,की सेवा मे सतगुरु धाम के दास जगदीश और बब्बू सिंह ,बर्राह,लगे रहेगे।हरि इच्छा से जो पहुचेगा , उसकी बन्दगी के लिए,आश्रम परिवार सक्रिय रहेगा। राम की चर्चा से वातावरण मे रामरस का मिश्रण होगा।जिससे राष्ट्र के लोगो मे शांति का अनुभव होगा। राम की महिमा विश्वविख्यात है।आस्था की डुबकी मे लोग बुड और उतरा रहे है। जे डी सिंह
Thursday, 23 March 2017
देश ,विदेश मे राम नाम की चर्चा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment