Social Icons

Friday, 24 March 2017

भारत देश की तरक्की व खुशहाली के लिए सभी धर्मो के लोग दुआ करे, आपसी भाईचारा को बढावा दे

iजौनपुर। धर्म एक विचार धारा है। सत्य का प्रवाह है। मनुष्य के जीवन जीने का सुखद क्षण है।जहाँ स्वच्छता है,वही  ईश्वर का वाश है। हृदय साफ है तो ईश्वर आपके  हृदय मे है। पहले मन निर्मल करो।कितनी हीन लोगो की भावना है। कितना गलत सोचते है लोग। वैचारिक प्रदूषण;जल,वायु प्रदूषण ,तथा नाना प्रकार का प्रदूषण। सामाजिक बिषमता है। कभी  कभी  बुराई बढ जाती है।फिर अच्छाई आती हैऔर बुराई को रौदती है।तब जाकर साकारात्म सोच का प्रसार होता है।सभी धर्म पावन है। लेकिन कुछ तथाकथित धर्म के ठेकेदार आस्था को अपने अपने तरीके से बेच रहे है।धार्मिक जमीनो पर  लोगो की नजर रहती है। बहुत से जौनपुर मे ऐसे जगह है। जहाँ गलत ढंग से धार्मिक जमीन पर अपना दबाव बनाए हुए है। सभी धरमो को बदनाम किया जा रहा है।मन्दिर ,मसजिद ,चर्च ,गुरुद्वारा  भगवान को जानने का माध्यम है,वह भी  यदि आत्मा पवित्र  है तभी  मोक्ष की प्राप्ति है। ईश्वर एक है, नाम अनेक है।धर्म जब कमज़ोर पडता है,तभी  अधर्म बढ़ता है। वर्तमान समय को देख सकते है।कितनी बुराई है। अच्छाई भी  है,लेकिन उसका प्रचार नहीं है।बुराई है,तो वह तेजी से फैलता है।अच्छाई दब जाती है।हमारा धर्म है,माता पिता की सेवा करना। सत्य वोलना।सबका भला करना व भला सोचना। ईश्वर ,अल्लाह ,  मे आस्था रखना ।एक दूसरे से प्रेम पूर्वक रहना। मर्यादा का ख्याल रखना। वाणी की पवित्रता जरूरी है। धर्म पथ पर चलने वाले कम लोग है। आज अधर्मी ज्यादे है। धरमी तो परेशान है,उनका रो रो कर बुरा हाल है। सभी  धर्मो के धर्म गुरु धर्म को बढावा दे तभी  अधर्म खत्म होगा। मानव सेवा का व्रत ले। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर स्वच्छता की ओर है। कम से कम जहाँ उठ बैठ रहे है। चल फिर रहे है,उसको स्वच्छ रंखे। मन साफ रखने के लिए राम, राम, का हर वक्त जाप करे।मनुष्य के अन्दर की गन्दगी जबसे साफ नहीं होगा। बुराई खत्म नहीं होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का शासन दिख रहा है। लोगो मे चर्चा है। प्रदेश सवर जायेगा।अच्छे दिन का एहसास होने लगेगा। सामाजिक परिवर्तन होगा।ईमानदारी स्थापित होगी। कुछ लोगो की प्रवृत्ति दोषपूर्ण होती है।जो सबमे दोष ही देखते है। भारत देश के खुशहाली व तरक्क़ी के लिए सभी  हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख,ईसाई मालिक से प्रार्थना करे।देश विकास की ओर तेजी से आगे बढे। मानव मानव मे प्रेम बढे। धर्म को बढाये। तभी  अधर्म खत्म होगा। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment