जौनपुर।शिद्त से अयोध्या मे मन्दिर मसजिद का विवाद चल रहा है। लाखो मुसलमान व हिन्दू आपसी लडाई मे मारे गये। मामला जश का तश बना हुआ। वर्तमान समय मे राम मन्दिर का मुद्दा गरम है।बहस का दौर जारी है। उच्चतम न्यायालय ने साफ तौर से कह दिया है।अयोध्या के राम मन्दिर का विवाद दोनो भाई आपसी बातचीत के जरिये निपटा ले। यदि बात नहीं बनती है तो हम बैठे है।ऐसा लग रहा है, मन्दिर मसजिद विवाद आपसी वातचीत के जरिये हल हो जायेगा। दोनों भाई हिन्दू मुसलमान अब बहुत समझदार हो गये है।आधुनिक युग आ गया है।कुछ दिन मे ऐसा दौर आ जायेगा। लोग जीवन्त पूजेगे। गणन्त नहीं। इतना जरुर है समय आ गया है अयोध्या मे भव्य राम मन्दिर देश के मुसलमान बनवायेगे,और हिन्दू भव्य मसजिद बनबायेगे।विदेशी ताकते फुस हो जायेगी अयोध्या का कायाकल्प होगा। यह पावन रामधाम गंगा जमुनी तहज़ीब का दुनिया मे मिशाल बनेगा। कानून इस पर बनना चाहिए।हिन्दू ,मुस्लिम सिख,इसाई शब्द हटाकर सबको भारत का नागरिक ही माना जाय। मन्दिर ,मसजिद के नाम पर तमाम धन सम्पदा पडा है।जो भक्तो ने दान स्वरुप दिया है।इस सम्पदा को गरीब हिन्दू व गरीब मुसलमान मे वाट दिया जाय। मन्दिर ,मसजिद की जमीनो पर अनाधिकृत रुप से कब्ज़ा है। जिसे खाली कराया जाय धर्म के नाम पर सब कुछ पडा है। देश के विकास के लिए साधु संत मौलाना पादरी आगे आये।गरीबी मिटाए।बाबा लोग चाह जायेगे तो गरीबी मिट जायेगी।बाबा के पास धन बहुत है। अयोध्या नगरी सर्व धर्म समभाव का रमणीय स्थल बने ऐसा राम रहीम कबीर तुलसी गुरुनानक गुरुगोरखनाथ जी कृपा करे।शांति की धारा चल पडे।मन शान्त हो जाय।अशांति छट जाय। जय जिन्दा राम ,जे डी सिंह सम्पादक सतगुरू दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment