Social Icons

Sunday, 26 March 2017

जनता के पास भाजपा को वोट देने के अलावा कोई चारा नहीं था,लोकदल

लखनऊ। लोकदल की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय लखनउ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौधरी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।जिसमे प्रदेशभर के नेताओ ने भाग लिया।बैठक शनिवार सुबह साढे दस बजे से शुरु हुई और शाम साढे चार बजे समाप्त हुई।बैठक मे हार के कारणो की समीक्षा हुई।जिसमें बात निकलकर आयी कि संगठन कमज़ोर है।जिसे बेहद मजबूत करने की जरुरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी  की बातो को ध्यानपूर्वक सुना और कहाँ यू पी के चुनाव मे जनता के पास कोई विकल्प नहीं था।सपा बसपा के कृत्य से लोग उब चुके थे। लोगो के पास कोई विकल्प नहीं था। इसलिये यू पी की जनता ने भाजपा की सरकार बनबाने मे मदद की। उन्होनें कहाँ कि काग्रेस का जनाधार खिसक गया है। कहाँ कि आगे के लिए लोकदल कार्यकर्ता ,पदाधिकारी ,नेता जीजान से संगठन के मजबूती के लिए काम करे ताकि आने वाले समय मे लोकदल जनता के लिए विकल्प बन सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सूर्य प्रकाश कुशवाहा ने कहाँ कि पार्टी ने दो सौ सीटो पर विधानसभा चुनाव मे अपने उम्मीदवार उतारे थे।जिसमें एक सौ बीस उम्मीदवारो के परचे निरस्त हो गयेऔर अस्सी प्रत्याशीओ ने चुनाव लडा था। मतदान प्रतिशत सन्तोष जनक रहा। उन्होनें कहाँ कि प्रदेश मे सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादे से ज्यादे लोगो को जोड़ा जायेगा।जिससे पार्टी मजबूत बने।कहाँ कि जल्द ही लोकदल प्रदेश के हर जिलो मे किसानो के हित के लिए आन्दोलन करेगी और उन्हें ज्यादे से ज्यादे लाभ दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनायेगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दूबे ने कहाँ कि लोकदल की सोच जनमानस की जनसेवा की है। जात-पात,धर्म ,मजहब से उठकर पार्टी सबके हितो के लिए काम करेगी।गरीबो,वेसहारो,असहायो,की आवाज बनेगी। उन्होनें कहा कि आने वाला वक्त लोकदल का होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। बैठक मे जौनपुर जिले के जफराबाद प्रत्याशी रहे ,घनश्याम दूबे के बेहतर प्रदर्शन को सराहा गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने उनका माल्यारपण कर स्वागत किये। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment