Social Icons

Friday, 21 April 2017

भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को गाजीपुर से जौनपुर होते हुए मुंबई जाने वाली नई ट्रेन के सौगात पर बधाई दी

जौनपुर। भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने कहाँ कि गाजीपुर से औडिहार होते हुए केराकत के रास्ते जौनपुर होते हुए मुंबई जाने वाली गाजीपुर सिटी बान्द्रा एक्सप्रेस यात्रियो के लिए बरदान साबित होगी।सहजता से लोगो को अपने घर के नजदीक से दूर की यात्रा करने मे आसानी होगीl  सूरत ,राजस्थान ,बडोदरा,मध्यप्रदेश मुंबई का सफर काफी सहजऔर आसान हो गया। केराकत ,व डोभी के लोगो के लिए विकास के रास्ते खुल गये। उन्होनें कहाँ कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनो का भारत वाकई मे बदल रहा है। अब लोगो का रुझान  स्वच्छ व सुन्दर भारत की ओर बढ रहा है। भ्रष्टाचार जड से समाप्त होगा ऐसी उम्मीद बन रही है।कहाँ कि यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने मे जुट गये है। उन्होनें  केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री
मनोज सिन्हा को बधाई देते हुए कहाँ कि गाजीपुर सिटी बान्द्रा एक्सप्रेस की सौगात जौनपुर के लिए बरदान साबित होगा। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment