Social Icons

Wednesday, 19 April 2017

सुरेरी मे चली गोली एक घायल वाराणसी के एक हास्पीटल मे चल रहा उपचार मामला पुलिस संज्ञान मे हाथ डालने से वच रही पुलिस

मडियाहू।जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह मे रविवार को बारात आयी थी।चर्चा है कि किसी ने गोली चलाई किसी को लगी।हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।जहाँ उपचार चल रहा। बारात किसके यहाँ आयी थी,किसने गोली चलायी।कौन घायल हुआ।यह पुलिस ही बता सकती है।सुरेरी थानाध्यक्ष से सरकारी नम्बर पर  घटना की जानकारी की कोशिश की गयी। दो बार संचार व्यवस्था के माध्यम से जुडने की कोशिश हुई। उन तक तार जुड़ा।घन्टी बजी।लेकिन वे वेपरवाह निकले बात नहीं किये। पुलिस सूत्र की माने तो सरायडीह मे गोली चली है।एक व्यक्ति घायल है। रविवार को वारात मे यह वाकया हुआ है। सुरेरी पुलिस को घटना की जानकारी है। क्षेत्र मे दबी जुबान चर्चा भी  है। पीड़ित पक्ष ने थाने मे तहरीर नहीं दिया है।इसलिए पुलिस चाह करके भी  कार्यवाही नहीं कर पा रही है।देखिए पुलिस आगे क्या करती है।

No comments:

Post a Comment