Social Icons

Friday, 28 April 2017

भारत देश समानता की ओर, भ्रष्टाचार मिटाने का जंग,लालबत्ती वाली संस्कृति को गहरा चोट

सतगुरु धाम। जौनपुर। समय का चक्र घूम रहा है। पाप-पुण्य, गुण -दोष,सत्य असत्य,के बीच इन्सान अपनी ज़िन्दगी व्यतीत कर रहा है। कोई धरमी तो कोई अधर्मी है।कोई पापी तो कोई पुण्य आत्मा है। देश समयानुसार बदल रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ईश्वर काम ले रहा है। परमात्मा की मरजी से नित्य देश के लोगो के हित मे निर्णय लिये जा रहे है।देश मे बेईमानी चरम पर है। ईमानदारी लौटाने का प्रयास है।झूठ बहुत बोला जा रहा है।सत्य बोलने पर जोर दिया जा रहा है।भ्रष्टाचार की संस्कृति मिटाने पर जोर शोर से काम चल रहा है।यह थोड़ा मुश्किल है।लेकिन सबके सहयोग से आसान हो जायेगा। भारत सरकार और राज्य की सरकारो के साथ-साथ देश का हर नागरिक यह संकल्प ले भ्रष्टाचार मिटाना है। अधिकारी ,कर्मचारी ईमानदार हो जाय किसी काम के बदले मे घुस न मागे। देश का आम नागरिक अवधारणा बना ले घुस नहीं देगे।  सही जो काम होगा वहीं काम लेकर अधिकारी के पास जायेगे। आज भी  बहुत से अधिकारी -कर्मचारी ऐसे है ईमानदार है।बहुतो ऐसे है भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे है।नेता कुछ ही ईमानदार बचे है। सबसे भ्रष्ट नेता है।इनकी काली कमाई उजागर होना चाहिए। भारत सरकार नकेल भ्रष्टाचारियो पर कस रही है।बहुतो बेनकाब हो रहे है।आगे भी होगे। मोदी ने जो करिश्मा कर दिखाया यह काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी  भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। वर्तमान समय मे अभी शासन-प्रशासन की नीयत को साफ किया जा रहा है। जो परिपाटी बन गयी है भ्रष्टाचार करने की। अभी येन केन प्रकारेण उसी पुराने ढर्रे की आदत की ओर झुकाव बन रहा है।ईश्वर चाह रहे है।भ्रष्टाचार खत्म हो। गरीबी खत्म हो। सभी बदलेगे।लालच छोडेगे। लालबत्ती की संस्कृति ने वीआईपी होने का मगरुर दिया था। जिसे देश के प्रधानमंत्री ने एक झटके मे झटका दे दिया और समानता का संदेश दिया। सभी  एक समान है।न कोई छोटा है न कोई बडा है।सभी  ईश्वर के संतान है। बडे महानुभाव गाडियो से लालबत्ती नीलीबत्ती जैसा बडा अहंकार उतार कर सहज और सरल दिख रहे है।भगवन देश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाय ऐसी सबको प्ररेणा दीजिए और सभी  भ्रष्टाचार खत्म करने मे पहल करे। जय जिन्दा राम। दास जगदीश

No comments:

Post a Comment