जौनपुर। समाज मे इस बात की अक्सर चर्चा होती है कि भ्रष्टाचार नहीं मिट सकता है।यह लोगो के ब्लड मे समा गया है। अगर लोग ऐसा सोचते या कहते है तो यह कायरता है। हमे संकल्प लेना चाहिए भ्रष्टाचार मिटेगा। इसके लिए देश के हर नागरिक को पहल करना चाहिए। भ्रष्टाचार देश के लिए बहुत बडा कोढ है। इन्सान धन कमाकर बहुत बडा आदमी बनना चाहता है। ऐन केन प्रकारेण धन अर्जन कर दुनिया का सुख भोग रहा है।धन कमाने के लिए गरीबो के हक पर डाका डालता है। धन की लूट कर माला माल बन रहा है।सदियो से गरीबो के हक को ही छीनने का काम हो रहा है।केन्द्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की योजना हो गरीबो के कल्याण के लिए चलायी जाती है। जिसका लाभ गरीबो को उतना नहीं मिल पाता है जितना मिलना चाहिए्। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का भरपूर प्रयास कर रहे है। सफलता के प्रबल आसार भी दिख रहे है। जे डी सिह।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment