Social Icons

Saturday, 13 May 2017

भाजपा का प्रवास और उपलब्धिया

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी का सदैव संगठन की मजबूती पर जोर होता है। यहीं उसकी सबसे बडी उपलब्धि का कारण है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओ,नेताओ को अनुशासित व मर्यादित जीवन जीने के गुण भी  सीखाती है। भाजपा का इन दिनो प्रवास एवं जनसम्परक कार्यक्रम चल रहा है।संगठन की मजबूती के लिए भाजपा कोई मौक़ा छोडना नहीं चाहता है। इस समय यू पी मे भाजपा की सरकार है। बहुतो लोग भगवा गमछा लेकर चौराहे तिराहे पर भाज रहे है। प्रवास व जनसम्परक अभियान के तहत भाजपा उनको जोडकर पार्टी संस्कृति मे उनको ढालने की कोशिश कर रही है।बेलवा मंडल अध्यक्ष पंडित राज कृष्ण ने बताया कि भाजपा का वर्तमान समय मे दस मई से लेकर पच्चीस मई तक प्रवास एवं जनसम्परक अभियान चल रहा है।जिसमे लोगो से जनसम्परक होता है। पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बूथो पर बैठक होती है। उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनओ की जानकारी दी जाती है। कार्यकर्ताओ के घरो पर झन्डा व इसटीकर लगाया जाता है। बताया कि सेक्टर प्रवासी जनारदन सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजपा के साथ बरमदेवा,शिवपुर,भौरास मे पार्टी का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें राय साहब सिंह ,बुल्ला सिह,भरत सिंह,जिलाजीत दूबे,वालकृष्ण शरमा,विनोद तिवारी आदि लोगो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment