मडियाहू।जौनपुर। नगर पंचायत स्थित कोतवाली के सामने लगी होर्डिंग इस समय लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।आने जाने वाले राहगीर का ध्यान जब इस ओर जाता है तो हसते हुए लोग आगे बढ जाते है। विकास किया है,विकास करेगे। हर मौसम मे हमेशा साथ देने वाले हिन्दूतत्व वादियो को साथ दे।नोट बरसाती मेढको से सावधान। ऐसा होर्डिंग मे लिखा है।साथ ही डा.परमजीत सिंह की फोटो लगी है।नीचे लिखा है,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा मडियाहू। नगर पंचायत का चुनाव होने वाला है। ऐसे मे मडियाहू नगर मे चुनावी सरगर्मी बढ गयी है। होर्डिंग मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की लगी फोटो लोगो को थोड़ा अटपटा लग रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय से इस बारे मे बातचीत हुई तो उन्होनें बडा सटीक जबाब देते हुए कहां कि भाजपा का यह कलचर नहीं है कि खुद को बडा बताया जाय और सबको मेढक कहाँ जाय। कहाँ कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। उनसे जब पूछा गया ,विकास किया है,विकास करेगे,होर्डिंग मे यह नारा लिखा गया है तो उन्होनें कहाँ कि यह सपा का नारा है।होर्डिंग मे मुख्यमंत्री की फोटो लगने के सवाल पर कहाँ कि उन्हें लगता हो योगी जी विकास करेगे। उन्होनें कहा कि ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरुरत है। कहां कि नगरपंचायत चुनाव मे स्थानीय भाजपा नेताओ,कार्यकर्ताओ की सहमति से ही टिकट दिया जायेगा। सबका साथ सबका विकास की सोच लेकर भाजपा आगे बढ रही है। खुद को बडा बनना दूसरो को मेढक की संज्ञा देना यह अनुचित है। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment