मडियाहू।जौनपुर। योगी सरकार के अधिकारी अभी ठीक से काम नहीं कर रहे है। जो काम करने का ढर्रा होना चाहिए अभी वह नहीं है। विधायक के कहने पर जनता की समस्याओ को न सुनना यह भी अपने आप मे एक बडी समस्या है। गत दिनो जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मडियाहू की विधायक लीना तिवारी के घर आयी हुई थी।उस दरम्यान विधायक ने एक पत्रक देकर मडियाहू विधान सभा के सरवागीण विकास हेतु कुछ प्रमुख समस्याओ की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करायी। जिसमे विधान सभा की पी डब्लू डी की १४३ सडके अत्यंत जर्जर है। जिसे बेहतर बनाने की माग है। ताकि लोगो का आवागमन सुगम बने। बाईस सडको के नवीनीकरण को अत्यंत आवश्यक बताया गया है। मडियाहू व रामपुर मे रोडवेज बसो का बस स्टैन्ड बनाकर बसो का परिचालन हो। जिससे क्षेत्र के लोगो को दूर दराज की यात्रा करने मे सुविधा हो।
मडियाहू कस्बे से जुडे प्रमुख स्थान तक सिटी बसो को नियत समय पर परिचालन बेहद जरुरी है ऐसा पत्रक मे कहाँ गया है।
विधान सभा क्षेत्र मे आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयो को हाईटेक बनाने पर जोर दिया गया है। सुझाव दिया गया है कि जनपद के प्रत्येक विधानसभाओ के प्राथमिक विद्यालय हाईटेक हो और बच्चे पढने मे अभिरुचि ले। विधान सभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया गया। डाक्टर अनुपस्थित रहे। मरीजो के साथ अच्छा बरताव नहीं किया जा रहा है।विशेष ध्यान देने की जरुरत पर बल दिया गया है। पत्रक मे उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार के काम काज को लेकर सवाल उठाया गया है।जिसमें कहाँ गया है कि मडियाहू के एस डीएम,सीओ व तहसीलदार किसी कारय के लिए कहने पर जनता की समस्याओ को नहीं सुन रहे है। जिस पर गम्भीरता से ध्यान देने की जरुरत है। पुलिस का रोल अभी ठीक नहीं है। विधान सभा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष मनमाने तरीके से काम कर रहे है।मडियाहू की विधायक लीना तिवारी ने विधान सभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए जिले की प्रभारी मंत्री को पत्रक सौप दिया है। जिसमें उन्होनें आमजनमानस के हित से जुडी समस्याओ के निस्तारण पर जोर दिया है।साथ ही स्थानीय प्रशासन मे सुधार की जरुरत पर बल दिया है।पुलिस की कार्यप्रणाली मे मनमानापन दूर हो इस पर भी उनका जोर है।एक प्रकार से अगर देखा जाय तो छिन्न -भिन्न व्यवस्था को लेकर पत्रक मे विधायक की पीडा झलक रही है।जिसमें सुधार की जिले की प्रभारी मंत्री से उम्मीद है। पत्रक देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय , व्रम्हदेव तिवारी,इन्जीनियर सात्विक तिवारी,विनोद सेठ भाजपा युवा नेता मडियाहू आदि लोग उपस्थित थे। जे डी सिंह
Monday, 15 May 2017
उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार विधायक के कहने पर जनता की समस्याओ को नहीं सुन रहे, जौनपुर की प्रभारी मंत्री से शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment