Social Icons

Tuesday, 16 May 2017

उठो हिन्दूओ करे सिद्धता नवयुग के निर्माण की,जय बजरंगी करो गरजना जय बोलो श्रीराम की

सुरियावा।भदोही। विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया  घनश्याम दूबे महाविद्यालय के बौद्धिक कक्ष मे रविवार शाम सात बजे बजरंग दल-काशी प्रान्त कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र मे बजरंगीओ को संबोधित करते हुए कहाँ कि बजरंग दल से जुडना गौरव की बात है।उन्होनें कहाँ
विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य हिन्दू धर्म ,हिन्दू राष्ट्र ,हिन्दू समाज को बढ़ावा देने का है। हिन्दू धर्म करम सुधारने का विज्ञान है।हिन्दू धर्म पूर्व जन्म के बुरे करमो के नाश का विज्ञान है।हिन्दू धर्म करम बदलकर धन,यश,आरोग्य परिवार का सुख बढाने का विज्ञान है। धर्म के आचरण मे हिंदू ,धरती ,कुलदेवी, माता -पिता  को प्रणाम। तुलसी व चिड़िया को पानी। पूजा,एक मुट्ठी अनाज,गाय को रोटी,मन्दिर दर्शन,शाम को दीया। उन्होनें कहाँ  पूरी दुनिया मे हिंदू धर्म था। सौ करोड हिन्दू जागो,हिन्दूत्व खतरे मे है।उसकी रक्षा करो।भारत वेद काल से हिन्दू राज्य था।
कहाँ कि हिन्दू ही डीएम,एसपी,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री ,मंत्री बने इसके अलावा कोई स्वीकार्य नहीं।
प्रवीण तोगडिया हिन्दू धर्म की महानता को विश्लेषित कर उपस्थित लोगो के हृदय मे हिन्दू धर्म के प्रति आस्था जगा दिया और रक्षा का जोश भर दिया। भगवान राम की अनूभूति करा दिये। इस अवसर पर काशी प्रान्त के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। जौनपुर से भी  काफी संख्या मे लोग पहुँचे थे। जिसमे मुख्य रुप से तरुण शुक्ला,विनोद सेठ भाजपा युवा नेता मडियाहू,मुकेश गुप्ता ,कृष्ण गोपाल,भानू प्रताप सिंह,राजेश यादव,माता प्रसाद गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment