मडियाहू।जौनपुर।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी व्रम्हदेव मिश्र ने कहाँ कि अब उत्तर प्रदेश मे भाजपा के अलावा कोई दल दिख नहीं रहा है। निकाय चुनाव मे भाजपा की प्रचन्ड जीत होगी। मोदी और योगी के लहर के साथ कार्यकर्ताओ मे चुनाव को लेकर उत्साह है। उन्होनें कहाँ कि सभासद पद के भावी उम्मीदवार वार्डो मे काम कर रहे है। लोगो से जनसम्परक कर रहे है। कहाँ कि मडियाहू मे कुल २९ बूथ है। हर बूथ पर बूथ प्रभारी और पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची मे जिनका नाम छूट गया है,उसको बढवाने का काम कर रहे है। इसके लिए प्रशासन स्तर से बी एल ओ भी काम कर रहे है। आरक्षण की सूची जारी होते ही किसको किस वार्ड से नगर पंचायत चुनाव लडना है ,पार्टी तय करेगी।नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर किसको चुनाव लड़ना है यह भी तय होगा। निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता ही उम्मीदवार बनाये जायेगे। नगर पंचायत की कुल आबादी २२,७८० है। मतदाता पुराने आकंडे के अनुसार १५,७५६ है। कुल वार्ड पन्द्रह है। उन्होनें कहाँ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। लगभग १९घण्टे जनता के हित के लिए काम कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास को अच्छी खासी गति दे चुके है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के सपनो को मोदी जी साकार कर रहे है।आज भारत भ्रमण आसानी से किया जा सकता है। सडको को बेहद सुन्दर और चौडी बनाया गया है।विद्युत पर केन्द्र सरकार ने काम किया।यू पी की पिछली सरकार यदि केन्द्र सरकार से आये धन का सही से सदुपयोग की होती तो आज उत्तर प्रदेश का विकास कुछ अलग दिखता। हालाँकि प्रदेश सरकार यू पी के विकास को मजबूती देने मे जुट गयी है। निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ गयी है।भावी लडाकू लडने के लिए मैदान मे है। जे डी सिंह
Wednesday, 17 May 2017
नगर निकाय चुनाव की तैयारी मे जुटी भाजपा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment